बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

20 से होगी स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा पांच जिलों में बनाए जाएंगे 35 केंद्र, यहाँ पढ़े महत्वपूर्ण ख़बर

On: December 4, 2021 8:35 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

BRABU TDC PART EXAM: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सत्र 2018-21 के तृतीय वर्ष की परीक्षा 20 दिसंबर से शुरू होगी। इसको लेकर सीतामढ़ी, मोतिहारी, हाजीपुर, बलिया समेत मुजफ्फरपुर में कुल 35 केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा को लेकर यूनिवर्सिटी ने तैयारी शुरू कर दी है। पांच दिसंबर तक विषय व तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक डा. संजय कुमार ने बताया

परीक्षा नियंत्रक डा. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा 20 दिसंबर से होगी। इससे पहले 18 दिसंबर से पार्ट-टू की विशेष परीक्षा होगी। इसके लिए फार्म भरने की तिथि छह दिसंबर तक विस्तारित की गई है। पार्ट-टू में प्रमोटेड और पेंडिंग परिणाम वाले विद्यार्थियों से अंडरटेकिंग लेकर फार्म भरना है। इसमें विद्यार्थियों को विवि की ओर से जारी फार्मेट में यह शपथपूर्वक कहना है कि यदि उनका द्वितीय वर्ष का परिणाम पेंडिंग या प्रमोटेड होता है तो तृतीय वर्ष का परिणाम स्वतः निरस्त हो जाएगा। बता दे कि पार्ट- श्री की परीक्षा में 70 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।

बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक पार्ट 1 में ऑन स्पॉट एडमिशन के लिए कॉलेजों को भेजे गए आवेदन, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर

जीरो सत्र से बचने को दिसंबर में होंगी परीक्षाएं

विश्वविद्यालय की ओर से जीरो सत्र से बचने के लिए आनन-फानन में परीक्षा संचालित करने की योजना बनाई गई है। विधि की और से यदि ये परीक्षाएं इस वर्ष नहीं होंगी तो इस बार भी जारो सत्र हो जाएगा। तीन वर्ष पूर्व भी यूनिवर्सिटी को जीरो सत्र से जूझना पड़ा था। ऐसे में अगले वर्ष इस और वर्तमान सत्र की परीक्षा का दबाव होगा। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सब्जेक्टिव होगी परीक्षा कापियों की बारकोडिंग


BRABU TDC PART EXAM: विश्वविद्यालय की ओर से पार्ट थी की परीक्षा सब्जेक्टिव ली जाएगी विदि की ओर से बताया गया कि सत्र को नियमित करने के उद्देश्य से एक सत्र की परीक्षा वस्तुनिष्ठ ली गई थी। तीन दिन पूर्व प्राचार्यों और पीजी विभागाध्यक्षों की बैठक में भी प्राचार्यो सब्जेक्टिव परीक्षा लेने का सुझाव दिया था। इसमें पहला पेज ओएमआर शीट का रहेगा। कापियों की बारकोडिंग कर उसका मूल्यांकन किया जाएगा।

बिहार में होगी 8300 पीटी शिक्षकों की बहाली, पंचायत चुनाव के बाद होगी पात्रता परीक्षा, यहाँ पढ़े पूरी जानकारी

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now