UPSC CSE 2021 Final Result 2021 : UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित , श्रुति शर्मा ने किया टॉप , यहाँ देखें पुरी लिस्ट

UPSC CSE Final Result 2021 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)  सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट ( UPSC Exam Result 2021 ) घोषित कर दिए हैं। इस बार  यूपीएससी परीक्षा में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। यू

पीएससी मेंस परीक्षा 2021 में भाग लेने वालेअभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया

श्रुति शर्मा के बाद अंकिता अग्रवाल को दूसरा स्थान और गामिनी सिंघला को तीसरा स्थान हासिल हुआ है। यूपीएससी सीएसई 2021 फाइनल रिजल्ट में कुल 685 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। वहीं 80 अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से चयन केे लिए रिकमन्ड किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी का रिजल्ट अभी रोका गया है।

श्रुति शर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया है और 2021 में आईएएस टॉपर बनी हैं। पहली बार सभी शीर्ष 4 रैंक महिलाओं को मिली हैं। यूपीएससी 2020 के परिणाम में, बिहार के शुभम कुमार ने यूपीएससी टॉपर बनने के लिए AIR 1 हासिल किया था।

685 अभ्यर्थी हुए पास,पहली 4 रैंक पर लड़कियों ने मारी बाजी

🥇श्रुति शर्मा (बिजनौर, UP )
🥈अंकिता अग्रवाल [ कोलकाता ]
🥉गामिनी सिंगला
4. ऐश्वर्या वर्मा

BPSC 67th Exam 2022 Paper Leak : BPSC पेपर लीक में राजस्व पदाधिकारी गिरफ्तार, यहाँ पढ़ें अब तक की लेटेस्ट अपडेट

मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे

परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था।

मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के माध्यम से सिविल सेवकों के 712 पदों को भरा जाएगा।

सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता हैं

हर वर्ष IAS, IPS ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है। 

मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है। 

Direct Link UPSC CSE 2021 Final Result

UPSC CSE Exam 2022 की सभी अपडेट के लिए Join 

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 15 नए कोर्स शुरू होंगे, AICTE से मांगी गई अनुमति