बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

अनलॉक-4: शिक्षण संस्थान खोलने की मिल सकती है छूट ,विश्वविद्यालयों, कॉलेजों को खोलने की अनुमति

On: July 6, 2021 3:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अनलॉक 4 में राज्य में उच्च शिक्षण – संस्थानों को खोलने की छूट मिल सकती है। सात जुलाई से अनलॉक-4 लागू होगा। शुरुआत में विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शोध संस्थानों को खोलने की अनुमति दिये जाने की उम्मीद है।

अनलॉक-4 को लेकर शनिवार को सभी जिलाधिकारियों से मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने फीडबैक भी लिया है। अनलॉक 4 में क्या किया जाना चाहिए, अभी संक्रमण की क्या स्थिति है, इन बिंदुओं पर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में अधिकांश की यह राय थी कि पूरी तरह से अनलॉक किये जाने से कोरोना संक्रमण बढ़ने का अभी खतरा है।

इसलिए अनलॉक-3 में लागू प्रतिबंधों में थोड़ी और सहूलियतों के साथ अनलॉक-4 लागू किया जाना चाहिए।

1200px Teacher in a Happiness Class

मुख्य सचिव द्वारा सभी जिलों और विभागों के विचारों और सुझावों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के स्तर से मंत्रीगण और पदाधिकारियों की बैठक के बाद अनलॉक-4 पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, जो सात जुलाई से प्रभावी होगा।

दुकानों को खोलने के मामले में भी और रियायतें दी जा सकती हैं। सभी तरह की दुकानों को सातों दिन खोलने के साथ-साथ इसे खुला रखने के समय में बढ़ोतरी करने पर भी विचार चल रहा है।

अभी दुकानों को शाम सात बजे तक खुला रखने की अनुमति है। खाने पीने, कृषि से संबंधित दुकानें व आवश्यक वस्तुओं को छोड़, अन्य दुकानों को एक दिन बीच करके खोला जा रहा है।

मुख्य सचिव ने रियायतों और प्रतिबंधों पर सभी जिलों के डीएम से लिया फीडबैक।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now