बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

आज से कर्मियों के लिए खुलेंगे विवि व कॉलेज, किया गया सैनेटाइज

On: June 2, 2021 12:01 AM
Follow Us:
---Advertisement---

25 फीसदी कर्मियों की उपस्थिति के साथ बुधवार से विश्वविद्यालय व कॉलेज खुल जाएंगे। इसको लेकर शहर के कॉलेजों व विवि को सैनेटाइज किया गया। एलएस कॉलेज में भी सैनेटाइजेशन का कार्य हुआ।

प्राचार्य डॉ. ओपी राय के निर्देश पर नाले व गड्ढे में जमी गंदगी की सफाई की गई। प्राचार्य ने कहा कि सैनेटाइजेशन और सफाई का कार्यक्रम प्रतिदिन होगा, क्योंकि इस बार कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है। बिना मास्क के कैंपस में प्रवेश वर्जित होगा।

25 फीसदी उपस्थिति

25 फीसदी उपस्थिति के साथ कर्मचारियों का आना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए ड्यूटी चार्ट बना दी गई है। सभी वरीय शिक्षक, बीपीएससी से चयनित शिक्षक व अतिथि प्राध्यापक ऑनलाइन वर्ग में प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। ऑनलाइन वर्ग का सप्ताहिक रिपोर्ट प्राचार्य के मेल पर अपलोड होगा।

इसे कॉलेज की वेबसाइट पर भी अपलोड करना है। अन्य कॉलेजों में ड्यूटी चार्ट तैयार कर दिया गया है। यह व्यवस्था फिलहाल आठ जून तक रहेगी।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now