बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

पीएचडी के दो हजार आवेदन पोर्टल पर कैद, आवेदनों पर आगे की कोई प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं

On: May 14, 2022 8:53 AM
Follow Us:
BRA BRABU BIHAR UNIVERSITY
---Advertisement---

BRABU PAT-2020 interview: बिहार यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए आए दो हजार 11 आवेदन पोर्टल पर कैद हैं। पोर्टल पर आवेदन होने के बाद विवि ने इन आवेदनों पर आगे की कोई प्रक्रिया नहीं की। छह महीने पहले पैट 2021 के लिए विवि ने आवेदन लेना शुरू किया था। नवंबर तक पैट के लिए आवेदन लिए गए।

लिखित परीक्षा के बाद छात्र इंटरव्यू का इंतजार कर रहे

पैट में आवेदन करने वाले छात्रों का कहना है कि हमारा आवेदन लेकर विवि सो गया है, इसलिए अब तक लिखित परीक्षा की कोई तारीख नहीं आयी है। अभी पैट 2020 की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। लिखित परीक्षा के बाद छात्र इंटरव्यू का इंतजार कर रहे हैं।

BRABU PAT-2020 interview: पैट- 2020 के इंटरव्यू से पहले कोसंवर्क का सिलेबस किया जायेगा अपडेट , यहाँ पढ़े लेटेस्ट अपडेट

इंटरव्यू के लिए अब तक सभी विभागों ने एक्सर्ट की सूची उपलब्ध कराई

डीएसडब्ल्यू प्रो. अजीत कुमार का कहना है कि पैट 2020 की प्रक्रिया के पूरी होने के बाद ही नये पैट पर काम करना उचित होगा। पैट 2020 के इंटरव्यू के लिए अब तक सभी विभागों ने एक्सर्ट की सूची विभागों को नहीं उपलब्ध कराई है। पैट 2020 की परीक्षा का रिजल्ट सितंबर महीने में आया था। रिजल्ट में गड़बड़ी होने से इसे दोबारा चेकिंग के लिए भेजा गया।

जनवरी महीने के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई

इसके बाद जनवरी महीने में रिजल्ट जारी किया गया। लेकिन उसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। पैट में इतिहास विषय में सबसे ज्यादा 238 छात्रोंने आवेदन किया है। मैथिली विभाग में सबसे कम पांच छात्रों ने पीएचडी के लिए आवेदन किया है।

BRABU की सभी लेटेस्ट अपडेट जानने हेतु टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े रहे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now