बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

TCS, HCL समेत ये आईटी कंपनियां इस साल 3 लाख से ज्यादा लोगों को देंगी नौकरियां, यहाँ पढें लेटेस्ट अपडेट

On: April 19, 2022 2:26 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Private Jobs in 2022 : महामारी के बीच डिजिटल कौशल और प्रतिभा की मांग बढ़ी है। मजबूत प्रदर्शन के दम पर, सूचना प्रौद्योगिकी यानी IT कंपनियां इस साल भी जमकर भर्तियां करने की तैयारी में हैं। टाटा समूह की TCS, Infosys, विप्रो, एचसीएल, कॉग्निजेंट और कैपजेमिनी जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों ने नई नियुक्तियों का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन कंपनियों ने वित्त वर्ष के दौरान तीन लाख से अधिक नई नियुक्तियां करने का ऐलान किया है। इनमें से ज्यादातर फ्रेशर्स को भर्ती किया जाएगा।

TCS ने लक्ष्य से दोगुना नियुक्तियां की: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस चालू वित्त वर्ष में 40 हजार स्नातकों यानी फ्रेशर्स की नियुक्तियां करने की लक्ष्य रखा है। पिछले साल भी टीसीएस ने करीब इतनी भर्तियों की लक्ष्य रखा था लेकिन कंपनी ने इसके मुकाबले एक लाख नई भर्तियां कीं।

विप्रो-एचसीएल ने भी किया ऐलान
विप्रो चालू वित्त वर्ष में 30 हजार भर्तियों का लक्ष्य रखा है जो पिछले साल से करीब दोगुना है। पिछले वित्त वर्ष में विप्रो ने 17,500 नियुक्तियां की थी। एचसीएल ने इस साल अपने भर्तियों के लक्ष्य को बढ़ाकर 45 हजार कर दिया है।

Patna’s Graduate Chai Wali: पटना की ग्रेजुएट चाय वाली ने दुकान पर लिखा ‘पीना ही पड़ेगा’, यहाँ जानिए क्या है वजह

Infosys भी पीछे नहीं
इन्फोसिस इस साल 50 हजार फ्रेशर्स की नियुक्तियां करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, कंपनी इससे अधिक भी नियुक्तियां कर सकती है। पिछले साल इन्फोसिस ने 85 हजार नई नियुक्तियां कीं जो लक्ष्य से करीब दोगुना अधिक हैं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

CTET July 2022: इस दिन आएगा सीटीईटी जुलाई का नोटिफिकेशन, यहाँ जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now