बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार विवि के कॉलेजों में स्नातक और PG के एडमिशन में होगा बड़ा बदलाव , यहाँ जाने कैसे होगा एडमिशन

On: May 18, 2021 6:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार विवि के कई कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन की तैयारी तेज

कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्नातक के एडमिशन में बदलाव की तैयारी हो रही है। बिहार विवि के कई कॉलेज ऑनलाइन एडमिशन की सोच रहे हैं। एलएस कॉलेज ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अभी लॉकडाउन के कारण पोर्टल बंद होने से आवेदन भी नहीं लिए जा रहे, लेकिन विवि का मानना है कि जब ऑनलाइन आवेदन हो सकते हैं तो ऑनलाइन एडमिशन भी लिया जा सकता है।

इससे छात्र-छात्राओं को नामांकन के लिए लाइन नहीं लगानी होगी। एलएस कॉलेज प्राचार्य ने कहा, लॉकडाउन बाद जब आवेदन की प्रक्रिया कर मेरिट लिस्ट निकल जाएगी, तब तक ऑनलाइन एडमिशन के लिए सभी व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी। ऑफलाइन भी एडमिशन होगा, लेकिन व्यवस्था ऑनलाइन की भी रहेगी।

इससे छात्र घर बैठे कोरोना काल में नामांकन ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि विवि के आधा दर्जन अन्य कॉलेजों ने भी एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन करने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। प्रति कुलपति डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा, लॉकडाउन खत्म होने के बाद कुछ बदलाव किया जाएगा। जिससे छात्रों को सहूलियत हो ।

इससे भाग-दौड़ नहीं होगी

विश्वविद्यालय ने सभी 78 कॉलेजों में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया है। विवि का निर्देश मिलने पर ऑनलाइन एडमिशन भी ले सकते हैं। ऐसा होने से एडमिशन के लिए छात्रों को कॉलेजों में भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इस दिशा में विवि के सामने प्रस्ताव रखा गया है।

डॉ. ललन झा, समन्वयक एमआईएस बीआरएबीयू

इधर, लॉकडाउन के बाद 15 दिनों के लिए खोला जाएगा पोर्टल

विवि में स्नातक और पीजी में नामांकन के लिए आवेदन पोर्टल लॉकडाउन के बाद 15 दिनों के लिए खुलेगा। इसके बाद आए आवेदनों के आधार पर मेरिट लिस्ट निकलेगी। इस दौरान 28 नए कॉलेजों के लिए सरकार से मंजूरी मिलने पर उसमें भी नामांकन होगा।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य