बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : तीन स्तर पर सत्यापित होगा स्नातक पार्ट-1 का एडमिट कार्ड, गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए इंतजाम पूरी, जानिए कैसे प्राप्त करें अपना एडमिट कार्ड

On: May 6, 2022 5:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU: यूनिवर्सिटी के यूएमआईएस कोआर्डिनेटर प्रो टीके डे ने बताया कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए हमलोगों ने पूरे इंतजाम किये हैं। एडमिट कार्ड को तीन स्तर पर सत्यापित किया जायेगा।

एडमिट कार्ड संबंधित विभागों में भेजा जायेगा

पहले कॉलेज के प्राचार्य डाउनलोड कर उसे देखेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड संबंधित विभागों में भेजा जायेगा, जहां वहां के विभागाध्यक्ष देखेंगे कि एडमिट कार्ड पर जो जानकारी दी गयी है, वह सही है या नहीं।

यूएमआईएस कोआर्डिनेटर ने बताया कि इस नई योजना से पेंडिंग की समस्या हल

इसके बाद वह छात्रों को दिया जायेगा। कॉलेजों से आने के बाद विवि में भी उसे चेक किया जायेगा। यूएमआईएस कोआर्डिनेटर ने बताया कि इस नई योजना से पेंडिंग की समस्या हल होगी। छात्रों के विषय भी गलत नहीं होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद प्राचार्य को उस पर साइन भी करना होगा।

BRABU TDC Part- 1 Exam Schedule: स्नातक सत्र 2020-23 पार्ट- 1 के परीक्षा का शिड्यूल जारी, यहाँ से देखे

डाउनलोड नहीं करना होगा एडमिट कार्ड

छात्रों को खुद से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं करना होगा। एडमिट कार्ड छात्रों को कॉलेज से ही मिलेगा। बुधवार को यह जानकारी प्रति कुलपति ने दी। बताया कि एडमिट कार्ड को प्राचार्य को सत्यापित कर छात्रों को देना है। इसके लिए कॉलेज में ही सारे एडमिट कार्ड भेजे जायेंगे।

12 अंकों का रोल नंबर दिया जायेगा

पार्ट-1 में 91 हजार छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची भी तैयार कर ली है। प्रोवीसी ने बताया कि छात्रों को 12 अंकों का रोल नंबर दिया जायेगा। इसी में छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर, विषय कोड और परीक्षा का रोल नंबर भी रहेगा।

BRABU UG Exam Admit Card: स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट-1 की परीक्षा 11 मई से , इस तिथि को यहाँ से मिलेगा एडमिट कार्ड

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now