बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक पार्ट 1 (2021-24) के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सुधार करने के लिए छात्रों को मिलेगा एक मौका, जाने कब से खुलेगा पोर्टल

On: May 11, 2021 5:20 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार विवि प्रशासन स्नातक पार्ट वन में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को सुधार के लिए एक मौका देगा। इसके लिए लॉकडाउन के बाद विश्वविद्यालय खुलने पर पोर्टल भी खोला जाएगा। मौका दिए जाने के बाद भी सुधार नहीं होने पर आवेदन रिजेक्ट किए जाएंगे। दाखिले के लिए आवेदन पोर्टल अभी बंद है।

हालांकि, विवि का कहना है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर जब एडमिशन शुरू होगा। इससे पहले एक बार फिर आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। इसी दौरान ऑनलाइन आवेदन में गड़बड़ी करने वालों को भी सुधार का अवसर दिया जाएगा। यूएमआईएस समन्वयक डॉ. ललन झा ने कहा, करीब 5 हजार छात्रों के आवेदन में अंक, विषय, मेल आदि में गड़बड़ी है। इससे मेरिट लिस्ट इन छात्रों का तैयार करने में विवि को परेशानी होगी।

विवि खुलने पर इन छात्रों के लिए पोर्टल खोलकर दो दिनों का मौका दिया जाएगा। इस दौरान जो छात्र आवेदन में सुधार करेंगे, उनके आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे, जबकि अन्य के आवेदन रिजेक्ट किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के 88 कॉलेजों में नामांकन के लिए 1 लाख 6 हजार आवेदन आए हैं।

हालांकि, काफी संख्या में छात्र अभी आवेदन से वंचित हैं। कॉलेजों में डेढ़ लाख सीटें हैं। विवि का कहना है कि 8 विषयों में काफी कम आवेदन हुए हैं। वहीं, साइंस एवं कॉमर्स में सीटों की तुलना में डेढ़ गुना आवेदन हुआ है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य