बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU TDC Part 1 Result : स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट-1 का रिजल्ट जारी, रिजल्ट पेंडिंग सुधार के लिए कॉलेज में संपर्क करें छात्र, यहाँ जाने पूरा प्रोसे᠎स

On: September 2, 2022 7:30 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

BRABU TDC Part 1 Result 2021 : बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक (2020-23) के प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया है। यह परीक्षा एक साल विलंब से 2022 में ली गयी थी। इसमें एक लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

यूनिवर्सिटी का कहना है कि इस बार अच्छा रिजल्ट आया है, पेंडिंग की समस्या भी कम हो गयी है। वहीं परीक्षा शुल्क और बिलंब शुल्क जमा नहीं करने पर वैशाली जिले के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं का परिणाम रोक दिया है।

पेंडिंग सुधरवाने के लिए छात्रों को कॉलेज में आवेदन करना होगा

इसके अलावा कुछ छात्रों के रोल नंबर गलत हो गए हैं। बताया कि पेंडिंग सुधरवाने के लिए छात्रों को कॉलेज में आवेदन करना होगा। उसके बाद उनका पेंडिंग ठीक हो जाएगा।

BRABU : इस कॉलेज के 500 से अधिक विद्यार्थियों का स्नातक पार्ट 1 का रिजल्ट रुका, यहां जाने क्या है पूरा मामला?

पेंडिंग सुधार को दें आवेदन

स्नातक पार्ट वन परीक्षा 2021 में जिन छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग हुआ है, उन्हें कॉलेज में आवेदन करना है. परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने कहा कि स्नातक प्रथम वर्ष के परिणाम में पेंडिंग की समस्या एक प्रतिशत से भी कम हो गयी है।

कुछ छात्रों का परिणाम प्रायोगिक परीक्षा का अंक उपलब्ध नहीं होने के कारण पेंडिंग है. उसे एक सप्ताह में सुधार दिया जायेगा. छात्र अपने कॉलेज में आवेदन देंगे, वहां से यूनिवर्सिटी भेजा जायेगा।

परीक्षा नियंत्रक से सभी को जल्द पेंडिंग ठीक हो जाने का आश्वासन

उधर, परीक्षा विभाग में गुरुवार को सत्र 2018-21 के तृतीय वर्ष के छात्र अपना पेंडिंग सुधरवाने पहुंचे। छात्रों का कहना था कि रिजल्ट आये पांच महीने हो गए, लेकिन उनका पेंडिंग अब तक क्लीनियर नहीं हुआ है। छात्रों के साथ कई छात्राएं भी शामिल थीं। परीक्षा नियंत्रक से सभी को जल्द पेंडिंग ठीक हो जाने का आश्वासन दिया।

BRABU TDC Part – 1 Result 2021 CLICK HERE

BRABU TDC Part 1 Result 2021 : स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट-1 का रिजल्ट जारी, 1500 छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग, यहां से करें चेक

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now