मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

PG सत्र 2018-20 फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट अटकने से छात्रों में आक्रोश, पढ़ें पूरा मामला

On: November 29, 2021 8:26 AM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के छात्रों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट अटकने से सत्र 2018-20 के पीजी छात्रों में भारी आक्रोश है। ये छात्र हैं तो फोर्थ सेमेस्टर में मगर इनका फर्स्ट सेमेस्टर अबतक क्लीयर नहीं हुआ है। ये छात्र फर्स्ट सेमेस्टर में फेल मगर सेकेंड और थर्ड सेमेस्टर में पास हैं। आक्रोशित छात्रों ने सवाल खड़ा किया है कि अब चौथे सेमेस्टर का हमलोग फॉर्म कैसे भरेंगे।

दिसम्बर में चौथे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भराने के यूनिवर्सिटी के आदेश

18-20 सत्र के ये छात्र-छात्राएं अगले सत्र के छात्रों के साथ फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा भी दे चुके हैं मगर अब तक इनका रिजल्ट नहीं आया है। यह रिजल्ट दिये बिना दिसम्बर में चौथे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भराने के यूनिवर्सिटी प्रशासन के आदेश पर छात्रों में गुस्सा है। आक्रोशित छात्रों ने कहा कि दो हजार से अधिक छात्रों का भविष्य लटका हुआ है।

स्नातक सत्र 2021-24 में एडमिशन के लिए आज फिर खुलेगा पोर्टल, आवेदन करने वाले छात्रों को गृह जिला में नामांकन

60 फीसदी छात्र प्रमोटेड

अगर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हम छात्रों के रिजल्ट और परीक्षा फॉर्म भराने पर कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन होगा। पकंज कुमार, अमृता, सूरज, प्रकाश कुमार समेत अन्य परीक्षार्थियों ने कहा कि पीजी सत्र 18-20 में एलएस कॉलेज के केमेस्ट्री विभाग में 17 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। फर्स्ट सेमेस्टर में ये 17 छात्र- छात्राएं फेल हैं। आरडीएस कॉलेज में 16 में 9 इस विभाग के परीक्षार्थी फेल हुए थे। इसी तरह हिन्दी विभाग में 60 फीसदी छात्र प्रमोटेड हैं। यूनिवर्सिटी समेत सभी कॉलेज के अधिकतर विभागों में यही स्थिति है।

पीजी का मामला

• दिसम्बर में भरा जाना है चौथे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म

• फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट नहीं मिला तो छात्र करेंगे आंदोलन

इन सभी छात्र-छात्राओं कास अंडरटेकिंग लेकर सेकेंड और थर्ड सेमेस्टर का फॉर्म भराया गया और परीक्षार्थी पास भी हैं मगर अबतक फर्स्ट सेमेस्टर के लिए हम चक्कर काट रहे हैं।

RRB NTPC Result 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द जारी कर सकता है RRB NTPC CBT-1 के नतीजे ?

दो साल का पीजी चार साल में भी पूरा नहीं

परीक्षार्थियों ने कहा कि 19-21 के परीक्षार्थियों के साथ हम फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा भी दे चुके हैं मगर रिजल्ट जारी नहीं किया गया। छात्रों ने कहा कि दो साल का पीजी हम चार साल में भी क्लीयर नहीं कर रहे हैं। विवि बस आश्वासन दे रहा। अगर इस पर निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026 Release: 1.50 लाख छात्रों के लिए 63 परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड जारी, यहां से मिलेगा एडमिट कार्ड

BRABU UG 1st Semester Exam Centre List 2025: प्रथम सेमेस्टर के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 63 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

BRABU UG 1st Semester Admit Card Update 2026: स्नातक सत्र 2025-29 के 1st सेमेस्टर में अब एडमिट कार्ड पर होगी उत्तर पुस्तिका की संख्या, पेंडिंग सुधार में मिलेगी बड़ी सुविधा

PG Admission 2025-27: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नामांकन की तिथि बढ़ी, 17 जनवरी तक करें आवेदन

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा स्नातक प्रथम सेमेस्टर एडमिट कार्ड

BRABU New Evaluation Pattern Implemented: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में मूल्यांकन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब दो साल से निष्क्रिय विवि सक्रिय