बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : स्नातक सत्र 2018-21 के पार्ट थर्ड कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन, यहाँ परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

On: April 13, 2022 10:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC 2018-21 PART 3 RESULT : बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2018-21 के पार्ट थर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया। बाद में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल परीक्षा नियंत्रक से मिलकर उन्हें छात्रों की समस्या से अवगत कराया।

2018-21 सत्र के छात्रों को फाइनल ईयर पिछले साल ही पूरा हो जाना था

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्रों ने कहा कि परीक्षा के ढाई माह बाद भी स्नातक पार्ट थर्ड का रिजल्ट नहीं निकला। अब जब पीजी में नामांकन, वीएड दाखिला से लेकर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन का समय है तव अनियमितता की बात आ रही है। इससे छात्रों का कॅरियर खराब हो जाएगा। विवि अध्यक्ष रविभूषण कुमार ने कहा, 2018-21 सत्र के छात्रों को फाइनल ईयर पिछले साल ही पूरा हो जाना चाहिए था।

परीक्षा के ढाई माह बाद भी रिजल्ट नहीं, अब आ रही अनियमितता की बात

कोरोना के कारण पहले ही एक साल से अधिक समय बर्बाद हो चुका है। अव रिजल्ट में और देरी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। नियंत्रक डॉ. संजय कुमार वहीं मंत्री नवनीत कुमार ने कहा, परीक्षा नियंत्रक ने जल्द रिजल्ट देने का आश्वासन दिया है। यदि इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन होगा। प्रदर्शन में छात्र नेता प्रशांत गौतम, प्रणव प्रत्युष, शिवम कुमार, चंदन कुमार, रवि कुमार आदि थे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

स्नातक सत्र 2018-21 के पार्ट थ्री के अलावा PG 4th सेमेस्टर के रिजल्ट में हो सकती हैं देरी, यहाँ जाने कब तक जारी होगा रिजल्ट

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now