बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

RRB Group D Notice 2022 : रेलवे Group D अभ्यर्थियों को 31 जुलाई तक भरना होगा एक और फॉर्म, भर्ती परीक्षा से पहले अहम नोटिस जारी

On: July 29, 2022 10:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

RRB Group D Notice 2022 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने 17 अगस्त से शुरू होने जा रही आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा से पहले एक अहम नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती में आवेदन करने वाले अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के लिए है।

आधिकारिक वेबसाइट में दिए गए लिंक के जरिए अपलोड

रेलवे प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण प्राप्त अप्रेंटिस युवाओं को सीबीटी आयोजित होने के बाद फाइनल मेरिट बनाते समय वेटेज दिया जाएगा। रेलवे ने ताजा नोटिस में कहा है कि प्रशिक्षित कोर्स कम्पलीटेड एक्ट अप्रेंटिस (सीसीएए) को एनसीवीटी परीक्षा से संबंधित अंकों की अपनी डिटेल्स को संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट में दिए गए लिंक के जरिए अपलोड करना होगा।

यह लिंक उन सीसीएए के लिए है, जिन्होंने ग्रुप डी भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि (12 अप्रैल 2019) को या उससे पहले अपना अप्रेंटिसशिप (रेलवे प्रतिष्ठान) में पूरा कर लिया था और इस डिटेल्स को आवेदन में भर दिया था।

लिंक संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया

रेलवे भर्ती बोर्ड ने कहा है कि अगर अभ्यर्थी अपने एनसीवीटी अंकों को भरने में नाकाम रहता है तो उन्हें अंकों का वेटेज नहीं दिया जाएगा। एनसीवीटी अंक फीड करने का लिंक संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। लिंक 31 जुलाई 2022 शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

RRB Group D CBT 2022 date: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में हुई देरी, अब इस डेट से शुरू होंगे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा

भर्तियों में से 20 फीसदी (20,734 पद) अप्रेंटाइस युवाओं के लिए आरक्षित

आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी (लेवल-1) की अप्रेंटाइस एक्ट 2016 के तहत भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी की 1,03,769 भर्तियों में से 20 फीसदी (20,734 पद) अप्रेंटाइस युवाओं के लिए आरक्षित रखे हैं।

रेलवे प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण प्राप्त अप्रेंटिस युवाओं को सीबीटी आयोजित होने के बाद फाइनल मेरिट बनाते समय वेटेज दिया जाएगा। रेलवे प्रतिष्ठानों में ट्रेनिंग लेने वाले अप्रेंटाइस अभ्यर्थियों को ग्रुप डी (लेवल-1) भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा ( पीईटी ) से छूट मिलेगी।

दूसरे संस्थानों के अप्रेंटिसों को इस आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

रेलवे अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत समय समय पर युवाओं को ट्रेनिंग कराता है ताकि वह काम करने की स्किल सीख सकें। ट्रेनिंग प्राप्त इन्हीं युवाओं को अप्रेंटाइस कहा जाता है। रेलवे के अलावा दूसरे संस्थानों के अप्रेंटिसों को इस आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

17 अगस्त से कई चरणों में शुरू होने वाली रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा

17 अगस्त से कई चरणों में शुरू होने वाली रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड चार दिन पहले से जारी होंगे। यानी जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 17 अगस्त को होगी, वह 13 अगस्त से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 10 दिन पहले यानी 7 या 8 अगस्त को अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी की डिटेल जारी कर दी जाएगी।

RRB Group D Exam Date : जुलाई से सितंबर के बीच रेलवे ग्रुप डी की परीक्षाएं , एक लाख से अधिक पद भरे जाएंगे

इस भर्ती में ग्रुप डी की 1.03 लाख वैकेंसी भरी जाएंगी।

अभ्यर्थियों को यह पता लग जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में है। रेलवे की इस भर्ती में ग्रुप डी की 1.03 लाख वैकेंसी भरी जाएंगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now