बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

अब अगले हफ्ते जारी होगी पीजी की थर्ड लिस्ट, छात्र-छात्राओं को अभी करना होगा इंतजार

On: August 24, 2021 10:01 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

पीजी की थर्ड मेरिट लिस्ट के लिए छात्र-छात्राओं को अभी हफ्तेभर और इंतजार करना होगा. सेकेंड मेरिट लिस्ट के आधार पर हुए एडमिशन की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बची सीटों के अनुसार तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. गड़बड़ी पीजी एडमिशन की शिकायत पर कुलपति ने दो हफ्ते पहले ही जांच कमेटी गठित की थी, लेकिन अभी जांच शुरू नहीं हो सकी है. कमेटी के चेयरमैन प्रति कुलपति प्रो रवींद्र कुमार ने बताया कि 25 अगस्त को पैट है.

पीजी एडमिशन – 26 अगस्त के बाद जांच शुरू की जायेगी

ऐसे में 26 अगस्त के बाद ही जांच शुरू की जायेगी. एक-दो दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट कुलपति को सौंप देंगे. जुलाई से पीजी सत्र 2020-22 में एडमिशन लिया जा रहा है. दूसरी मेरिट लिस्ट पर जुलाई के अंतिम हफ्ते तक एडमिशन लिया गया. इसके बाद तीसरी मेरिट 1201 सीटों के लिए सात अगस्त को जारी की गयी थी. इस बीच दूसरी लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत पर कुलपति ने तीसरी लिस्ट को निरस्त करते हुए एडमिशन की जांच का आदेश दिया.

साथ ही प्रति कुलपति की अध्यक्षता में जांच के लिए कमेटी गठित कर दी. विवि के अधिकारियों की मानें तो कमेटी गठित होने के बाद हफ्ताभर तक कमेटी को यह भी पता नहीं था कि किस बिंदु पर जांच करनी है. इसके बाद पिछले हफ्ते प्रति कुलपति विवि मुख्यालय से बाहर रहे.

हफ्तेभर के पेंडिंग काम को निबटाने में लगे रहे

दरअसल, उनके जिम्मे नालंदा विश्वविद्यालय का प्रभार भी है. सोमवार को मुख्यालय पहुंचे, तो हफ्तेभर के पेंडिंग काम को निबटाने में लगे रहे. कहा कि 25 अगस्त को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त तरीके से पैट का आयोजन कराना है. इसके बाद पीजी में एडमिशन की जांच पूरी करके कुलपति को सौंप देंगे.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य