बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी में डिग्री के लिए लगेंगे अब 400 रुपये, जाने कुलपति ने क्या आश्वासन दिया

On: September 5, 2021 6:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विवि में छात्रों को डिग्री के लिए अब 400 रुपये ही देने होंगे। पहले छात्रों को इसके लिए 500 रुपये देने होते थे। विवि के रजिस्ट्रार प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने बताया कि 30 जुलाई को हुए वित्त समिति की बैठक में कोरोना को देखते हुए डिग्री की फीस कम करने का प्रस्ताव पास किया गया था।

शनिवार को अधिसूचना जारी कर उसे लागू किया गया है। सीनेट की बैठक में भी विद्यार्थियों ने इसकी फीस को कम करने की मांग रखी थी। कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने इसे कम करने का आश्वासन दिया था।

बिहार यूनिवर्सिटी ने जारी किया पीजी सत्र 2018-20 सेकंड सेमेस्टर रिजल्ट , यहां से करे डाउनलोड

तीन महीने से इंतजार कर रहे एक लाख छात्र

स्नातक में एडमिशन के लिए करीब एक लाख छात्र तीन महीने से इंतजार कर रहे हैं. बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालय ने अप्रैल में आवेदन के लिए यूएमआइएस पोर्टल खोल दिया था. करीब 15 दिनों तक पोर्टल खुला रहा. इस दौरान 1.05 लाख आवेदन आये. लॉकडाउन के बाद स्थिति सामान्य हुई, तो दुबारा जुलाई में पोर्टल खोला गया.

इस बीच सीबीएसई का रिजल्ट भी आ गया. हालांकि जो छात्र पहले ही आवेदन: कर चुके हैं, वे मेरिट लिस्ट और एडमिशन का इंतजार कर रहे हैं.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now