बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी में अब नया कारनामा सामने आया, म्यूजिक विषय के दो पेपर में 25-25 अंक हो गए गायब, जाने पूरा मामला

On: January 9, 2022 5:21 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक पार्ट थ्री के म्यूजिक विषय के दो पेपरों में 25-25 नंबर गायब कर दिए हैं। इन पेपरों में 100 की जगह 75 नंबर पर ही परीक्षा ले ली गई है। परीक्षा में कम नंबर का पूर्णांक रहने पर कई छात्राएं शिकायत लेकर शनिवार को परीक्षा नियंत्रक के पास पहुंचीं।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने जल्द समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया

छात्राओं का कहना था कि पेपर फाइव और पेपर सिक्स की परीक्षा 75 नंबर की ही ली गई है। जबकि पेपर 100 नंबर का है। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने सभी छात्राओं को जल्द समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया। छात्राओं के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता भी थे।

बिहार सरकार ने छात्राओं के लिए खोला खजाना, इंटर पास छात्राओं के लिए 631 करोड़ रुपये जारी, यहाँ जाने मिलेगी ये राशि

परीक्षा नियंत्रक को 100 नंबर पर कॉपी जांच करने का निर्देश दिया

इसकी जानकारी कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद को भी दी गयी। सूचना मिलने के बाद कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक को 100 नंबर पर कॉपी जांच करने का निर्देश दिया। परीक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि परीक्षा में सवाल पूरे थे पर उसकी मार्किंग कम कर हो गयी थी, अब सभी सवालों को 100 नंबर के हिसाब से बांट कर छात्रों को नंबर दिए जाएंगे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

10 जनवरी को होने वाले सीनेट की बैठक का विरोध करेगी छात्र जदयू, यहाँ जाने कौन-कौन सी मांगों को रखेंगे छात्र जदयू

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now