बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG Admission 2022: स्नातक सत्र 2022-25 में नामांकन से 3 हजार से अधिक छात्र होंगे बाहर, यहां जाने क्या है मामला

On: August 7, 2022 6:57 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG Admission 2022: बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक के नामांकन से तीन हजार से अधिक विद्यार्थी बाहर हो जाएंगे। इन विद्यार्थियों के आवेदन रद्द किए जा रहे हैं। अंकों में अंतर के कारण विवि प्रशासन ने यह कार्रवाई शुरू की है।

अपलोड अंक पत्रों की जांच में यह अंतर सामने आया

स्नातक में नामांकन को फॉर्म में इन छात्रों ने जो अंक भरा है, उसमें और अपलोड किए अंक पत्र के अंकों में अंतर मिला है। मेधा सूची बनाने को लेकर छात्रों के भरे फॉर्म और अपलोड अंक पत्रों की जांच में यह अंतर सामने आया है।

यूनिवर्सिटी में मेधा सूची बनाने से पहले जांच को लेकर तेजी

स्नातक में नामांकन में छात्रों ने इंटर में संबंधित विषय में 45 फीसदी से कम अंक आने पर भी आवेदन किया है। शनिवार को यूनिवर्सिटी में मेधा सूची बनाने से पहले जांच को लेकर तेजी रही।

BRABU : अब इस दिन से शुरू होगा स्नातक और पीजी में नामांकन, जाने कब जारी होगा 1st मेरिट लिस्ट

नए कॉलेज में इन छात्रों को मिल सकता है मौका

नए कॉलेज में 45 फीसदी अंक वाले विषय में मिल सकता है मौका कोऑर्डिनेटर ने बताया कि अभी 106 कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया होगी। अभी आठ नए कॉलेजों में नामांकन लेने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है ।

कुलपति के निर्देश पर इन छात्रों को ऐसे विषय में नामांकन

12 अन्य नए कॉलेज के एफलिएशन के लिए सरकार को भेजा जा रहा है। इन कॉलेजों के लिए आवंटित सीटों पर फिर से नामांकन की प्रक्रिया होगी। ऐसे में कुलपति के निर्देश पर इन छात्रों को ऐसे विषय में नामांकन का एक मौका मिल सकता है जिसमें इन्हें 45 फीसदी कम से कम अंक हो ।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Bihar Teacher Recruitment 2022: सातवें चरण की शिक्षक बहाली का इंतज़ार खत्म, सितंबर में शुरू होगी प्रक्रिया, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now