बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक सत्र 2019-22 का माडल प्रश्नपत्र जारी होगा अगले महीने

On: June 28, 2021 6:00 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सत्र 2019-22 की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। इसको लेकर सभी विभागों की ओर से प्रश्नपत्रों का माडल उपलब्ध कराया जाना है। स्नातक की परीक्षा में सभी विषयों में एक साथ वस्तुनिष्ठ प्रश्न के पैटर्न पर पहली बार परीक्षा हो रही है। ऐसे में छात्रों को परेशानी नहीं हो इसके लिए अगले महीने विवि की वेबसाइट पर माडल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि सभी पीजी विभागाध्यक्षों को यह जिम्मेवारी दी गई है कि वे प्रश्नपत्रों का माडल तैयार कर शीघ्र उपलब्ध करा दें। कहा कि सरकार की ओर से अबतक परीक्षा के संचालन को लेकर आदेश नहीं आया है। तबतक विवि की ओर से शेष तैयारियां की जा रही हैं।

परीक्षा से 15 दिन पूर्व इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। राजभवन की ओर से सत्र को नियमित करने को लेकर दबाव है। ऐसे में इस प्रणाली को ट्रायल के तौर पर देखा जा रहा है। परीक्षा के तीसरे दिन इसका परिणाम जारी हो जाएगा। ऐसे में उसके अगले महीने इस सत्र के द्वितीय वर्ष की परीक्षा का संचालन किया जा सकता है। बता दें कि इस सत्र में डेढ़ दर्जन कालेजों में छात्रों का नामांकन नियम के विरूद्ध लिया गया था।

परीक्षा फार्म भराने के दौरान मामला संज्ञान में आया। इस कारण भी इस परीक्षा में विलंब हुआ। दो वर्ष बाद भी अबतक छात्रों को प्रथम वर्ष की परीक्षा का इंतजार है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य