बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Kanya Utthan Yojana 2025 Online Apply Update: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के पोर्टल पर 1.36 लाख छात्राओं का रिजल्ट अपलोड, जाने कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

On: March 24, 2025 6:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Kanya Utthan Yojana 2025 Online Apply Update: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के नये पोर्टल पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से चार सत्र में स्नातक उत्तीर्ण करीब 1.36 लाख छात्राओं का रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है. अब विभाग की ओर से आवेदन के लिए पोर्टल खोला जायेगा. जिन छात्राओं का रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड हो चुका है, वे जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ ही ऑनलाइन आवेदन करेंगी।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ छात्राएं करेंगी आवेदन, खाते में आयेंगे 50 हजार रुपये

आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विभाग की ओर से 50-50 हजार रुपए छात्राओं के खाते में भेजे जायेंगे. वहीं, किसी छात्रा का रिजल्ट अपलोड नहीं हुआ है, तो उसे मार्कशीट सहित अन्य डॉक्यूमेंट विश्वविद्यालय में जमा करना होगा. विभाग रिजल्ट अपलोड करने के लिए पोर्टल खोलेगा, तो विश्वविद्यालय के स्तर से रिजल्ट अपलोड कर दिया जायेगा।

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि छात्राएं पोर्टल पर अपना स्टेट्स देख सकती हैं. स्टेट्स में रिजल्ट अपलोड नहीं दिखा रहा, तो आवेदन देना होगा. एक सौ से अधिक छात्राओं ने अब तक डीएसडब्ल्यू कार्यालय में आवेदन दिया है।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

उनसे कहा गया है कि विभाग रिजल्ट अपलोड करने के लिए पोर्टल खोलेगा, तो उनका नाम जुड़ जाएगा. सत्र 2021-24 तक कुल 1.36 लाख छात्राओं का रिजल्ट नये पोर्टल पर अपलोड किया गया है. इसमें करीब 35 हजार पुरानी छात्राएं हैं।

पेंडिंग था रिजल्ट, क्लियर कराकर आवेदन दे रहीं छात्राएं

स्नातक सत्र 2021-24 का रिजल्ट पिछले साल दिसंबर में जारी हुआ था. इसमें कई छात्राओं का रिजल्ट पेंडिंग हो गया था, जिसके कारण विश्वविद्यालय स्तर से उनका रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा सका. जनवरी तक पोर्टल खुला था. इसके बाद कई छात्राओं का रिजल्ट क्लियर हो सका, तब तक पोर्टल बंद हो गया था।

छात्राओं का कहना है कि विश्वविद्यालय की गलती से रिजल्ट पेंडिंग हुआ. परीक्षा में शामिल होने के बाद भी उन्हें अनुपस्थित बता दिया गया था. इसके बाद सुधार में समय लग गया. वहीं, अभी भी कई छात्राएं रिजल्ट क्लियर कराने के लिए चक्कर लगा रही हैं।

यहां से करें चेक: Graduation Pass Scholarship Final Student List 2025 : ग्रेजुएशन पास स्कॉलरशिप की फाइनल स्टूडेंट लिस्ट जारी, यहां से करें चेक

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now