बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : स्नातक सत्र 2021-24 में 45% से कम अंक पर एडमिशन लेने वाले छात्रों का कटेगा नाम, DSW ने सभी प्राचार्यों से मांगी रिपोर्ट, जाने पूरा मामला

On: May 14, 2022 9:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG ADMISSION 2021: बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक सत्र 2021-24 में किसी तरह सीट भरने के लिए कई संबद्ध कॉलेजों ने नियमों की अनदेखी कर छात्र – छात्राओं का नामांकन लिया है।

ऑनर्स नामांकन के लिए संबंधित विषय में कम से कम 45% अंक चाहिए

इस साल इनको प्रथम वर्ष की परीक्षा होनी है , तो फॉर्म भरवाने से पहले विश्वविद्यालय ने छानबीन शुरू कर दी है . नियम के अनुसार ऑनर्स नामांकन के लिए संबंधित विषय में इंटर कम से कम 45 प्रतिशत अंक चाहिए वहीं , इंटरमीडिएट के अनुसार दी ऑनर्स के विषय का चयन किया जाना है , लेकिन यूनिवर्सिटी को शिकायत मिली है कि कई कॉलेजों ने इन नियमों की अनदेखी की है ऐसे छात्र प्रथम वर्ष की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

DSW डॉ अजीत कुमार ने बताया

DSW डॉ अजीत कुमार ने बताया कि नामांकन की जांच की जा रही है किसी भी छात्र का नामांकन नियमानुसार नहीं मिला तो इसकी जवाबदेही संबंधित प्राचार्य की होगी।

सत्र 2021-24 में 1.11 लाख छात्रों का एडमिशन

बिहार विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2021-24 में 1.11 लाख छात्र – छात्राओं का एडमिशन हुआ है इस सत्र में 106 कॉलेजों में नामांकन लिया गया इन कॉलेजों में 1.5 लाख से अधिक सीट थी , लेकिन तीन मेरिट लिस्ट और दो स्पॉट राउंड के बाद भी करीब 40 हजार सीट खाली रह गयी।

आधा दर्जन से अधिक कॉलेजों को आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार से संबद्धता मिली इसके चलते दो – तीन चार आवेदन के लिए पोर्टल खोलना पड़ा।

BRABU: 19 नए कॉलेजों के संबंधन का रास्ता साफ, शैक्षणिक सत्र 2022-25 में स्नातक में बढ़ेंगी 20 हजार सीटें, यहाँ पढ़िए विस्तृत डिटेल्स

डीएसडब्ल्यू ने प्राचार्यों से 18 तक मांगी रिपोर्ट

यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू डॉ अजीत कुमार ने सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजो के प्राचार्यों को पत्र भेज कर सत्र 2021-24 में नामांकित छात्र छात्राओं की जानकारी मांगी है । इस सत्र में नामांकन पिछले साल अक्टूबर तक चला था । विश्वविद्यालय से सभी छात्र छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नंबर कॉलेजों को भेज दिया गया है ।

ऑनर्स के विषय का चयन प्लस टू के अनुसार नहीं किया गया है

जिन छात्र – छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं हुआ है , उनकी सूची DSW और UMIS कार्यालय को उपलब्ध कराएं इसके साथ ही ऐसे छात्रों की जानकारी भी मांगी है जिनका ऑनर्स का अंक 45 प्रतिशत से कम है और ऑनर्स के विषय का चयन प्लस टू के अनुसार नहीं किया गया है।

BRABU की सभी लेटेस्ट अपडेट जानने हेतु टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े रहे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य