बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Higher education: बिहार यूनिवर्सिटी मे PHD कर रहे स्कॉलर्स के साथ विश्वविद्यालय कर रहा खिड़वाड़! जाने क्या है मामला

On: October 30, 2021 6:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Higher education: बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी पीएचडी पर खुद ‘शोध’ कर रहा है। पीएचडी के दो वर्ष के छात्र अब तक संशय में हैं कि उनका क्या होगा। वर्ष 2019 में PAT के नामांकन कराने वाले 650 छात्रों का सिनोप्सिस अब तक पास नहीं हुआ है। क्योंकि, यूनिवर्सिटी ने अब तक इसके लिए पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च काउंसिल (पीजीआरसी) की बैठक नहीं की है। छात्रों के सिनोप्सिस को विभाग दबाए बैठा है।

परीक्षा नियंत्रक-डॉ. संजय कुमार ने बताया

विभागाध्यक्षों का कहना है कि जब तक बैठक में इन शोध प्रारूप पर मुहर नहीं लगती इस पर काम नहीं किया जा सकता है। वहीं, इस वर्ष हुए 2020 पैट का रिजल्ट जारी होकर भी क्लीयर नहीं हुआ है। रिजल्ट में गड़बड़ी पाये जाने के बाद उसे दूसरी एजेंसी के पास जांच के लिए विवि ने भेजा है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि 15 दिन में एजेंसी जांच कर लेगी। इसके बाद इसे जारी कर दिया जाएगा।

“सिनोप्सिस पास करने के लिए पोस्ट ग्रेज्युएट रिसर्च काउंसिल की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। छात्रों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।” डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक

Higher education: सिनोप्सिस पास नहीं होने से कई जरूरी रिसर्च अटके

● 2019 में विभिन्न विषयों में शोधार्थी जमा कर चुके हैं सिनोप्सिस

● 2021 की परीक्षा लेने की तैयारी लेकिन 2019 पर फैसला नहीं

वर्ष 2019 के शोध छात्रों के सिनोप्सिस पास नहीं होने से कई जरूरी रिसर्च अटके हुए हैं। जूलॉजी में आलू-प्याज को खराब करने वाले कीट पर शोध होना था तो बॉटनी में पानी के तत्वों पर रिसर्च तो मनोविज्ञान विभाग में कोरोना में सामाजिक व्यवहार में हुए बदलाव पर शोध होना है।

BSEB Scholarship : BSEB Scholarship : इंटर परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण छात्राओं को मिलेगी 15-15 हजार रुपये की राशि, जल्द करें आवेदन अंतिम तिथि कल

पैट 2020 लिखित पास कर इंटरव्यू के लिए टकटकी लगाए हैं छात्र

पैट 2020 में लिखित परीक्षा पास करने वाले 1100 छात्र इंटरव्यू के लिए टकटकी लगाये हुए हैं। पैट परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने पर विवि प्रशासन ने ओएमआर शीट को दूसरी एजेंसी के पास जांच के लिए भेजा है। पैट के रिजल्ट आने के बाद इसमें गड़बड़ी के आरोप लगने लगे थे।

Post Matric Scholarship Bihar: ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी, छात्र-छात्राएं यहाँ से करें अप्लाई

2021 पैट के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू :

Higher Education: यूनिवर्सिटी ने पैट 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 30 अक्टूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। हालांकि, कितनी सीटों पर विवि पैट में दाखिला लेगा यह अभी तय नहीं है। वहीं, वर्ष 2020 के पैट में भी कितनी सीटों पर दाखिला लिया जाएगा, यह भी यूनिवर्सिटी की ओर से अब तक तय नहीं किया गया है। विवि प्रशासन एजेंसी से रिजल्ट आने का इंतजार कर रहा है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

BSEB Intermediate Scholarship: बिहार बोर्ड 12th के 50 हजार छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप ,यहाँ से करें आवेदन

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य