बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक (सत्र 2021-24) में आवेदन 35 हजार के पार, 30 अप्रैल तक छात्र कर सकते हैं अप्लाई

On: April 24, 2021 4:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक में एडमिशन के लिए नौ दिनों में 35 हजार छात्र-छात्राओं के आवेदन आये। अब आवेदन के लिए छात्रों के पास सात दिन का समय बचा है। हालांकि विवि के पोर्टल पर 45 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।

फाइनल आवेदन 35 हजार का है। 78 कॉलेजों में एक लाख 42 सीटों के लिए आवेदन चल रहा है। अबतक के आवेदनों में सबसे अधिक इतिहास फिर कॉमर्स में सबसे अधिक छात्रों के आवेदन हैं। यह आवेदन 15 अप्रैल से ऑनलाइन शुरू हुआ है। 30 अप्रैल तक छात्र सत्र 2021-24 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने कहा कि सात दिन का शेष समय बचा है। नौ दिन आवेदन के बीत चुके हैं। इस अनुसार आवेदनों की संख्या कम है। हालांकि अंतिम चार से पांच दिनों में आवेदन करने वालों की संख्या में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि छात्र अंतिम समय का इंतजार न करें ।

अचानक अधिक छात्रों के आवेदन करने के कारण सर्वर की समस्या आ सकती है। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण भी अबतक आवेदन कम आने की बात कही जा रही है।

बढ़ते संक्रमण के कारण छात्र साइबर कैफे तक पहुंचने में डर महसूस कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अंतिम समय में आवेदनों की संख्या बढ़ेगी। पिछले सत्र के लिए एक लाख 48 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। हालांकि नामांकन क एक लाख छात्रों का हुआ था कोऑर्डिनेटर ने कहा कि स्नातक के आवेदन में समय आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

हालांकि अबतक के आवेदनों के अनुसार भाषा व मानविकी संकायों के कई विषयों में कुल सीट का आधा आवेदन भी नहीं आ सका। पिछली बार इन विषयों में सीटें खाली रह गई थी।

स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू ,यूनिवर्सिटी ने जारी किया महत्वपूर्ण निर्देश , यहाँ से करें APPLY

बिहार यूनिवर्सिटी मे छात्र-छात्राएं तीन कॉलेजों का दे सकेंगे विकल्प छह सौ रुपये देना होगा शुल्क

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में नामांकन के लिए आज से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विवि के 78 कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन लिया जाएगा। छात्र-छात्राएं इसबार आवेदन में तीन कॉलेजों का चयन कर सकेंगे। यूआइएमएस कोआर्डिनेटर प्रो. ललन झा ने बताया कि काफी छात्र-छात्राओं की ओर से इंटर की परीक्षा का अंकपत्र नहीं मिलने की शिकायत की गई है।

मोबाइल नंबर और Email-Id देना अनिवार्य:

छात्रों को “Online Apply” में अपना “Mobile No.” और “Email Id” देना अनिवार्य होगा।

“Online Apply” करने के बाद “Message” और “Email” के माध्यम से छात्रों को सूचना भी दी जाएगी।

स्नातक में एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट मई में:

BRABU के UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया कि छात्रों का “Online Apply” 30 अप्रैल 2021 तक लिया जाएगा।

इसके बाद BRABU की ओर से मई 2021 में सभी कॉलेजों के लिए “UG Merit List” BRABU की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद नहीं हो सकेगा संशोधन

Click here for online Apply :- Click here

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now