बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक सत्र 2019-22 की परीक्षा अगले महीने ,परीक्षा के लिए तैयारी शुरू अगले सप्ताह जारी होगी परीक्षा सेड्यूल

On: September 12, 2021 8:25 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विवि की ओर से स्नातक की परीक्षा के लिए तैयारी शुरू हो गयी है। पंचायत चुनाव में अधिग्रहित कॉलेजों को छोड़ कर परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा. यह परीक्षा अक्टूबर में शुरू होगी. विवि की ओर से पहले सत्र 2019-22 के प्रथम वर्ष की परीक्षा ली जानी है. वहीं, पार्ट टू व थ्री की परीक्षा के बाद सत्र 2020-23 के प्रथम वर्ष की परीक्षा लेने की तैयारी है, केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन का पालन भी किया जाना है. इस कारण करीब आधा दर्जन केंद्र बढ़ सकते हैं,

बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक पार्ट-1 सत्र (2019-22) व स्नातक पार्ट-1 सत्र (2020-23) परीक्षा को लेके तैयारियां शुरू कर दी है।

अगले सप्ताह जारी होगी परीक्षा सेड्यूल।

विवि ने कॉलेजों को पत्र भेजकर पूछा है कि कोविड गाइडलाइन के तहत सोशल डिस्टसिंग का पालन कर उनके यहां कितने छात्रों की बैठने की व्यवस्था होगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों को पत्रकर पूछा गया है कि पंचायत चुनाव के लिए उनके संस्थान को शामिल किया गया है या नहीं, जिन संस्थानों में चुनाव से जुड़ी गतिविधियां संचालित होंगी, वहां परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जायेगा.

करीब 40 केंद्र बनाये जाने की संभावना

डॉ संजय ने बताया कि कॉलेजों से यह भी पूछा गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए उनके केंद्र पर कितने छात्रों की परीक्षा ली जा सकती है, इसके आधार पर ही केंद्र निर्धारित किये जायेंगे. बताया कि पिछले वर्ष से इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक होगी. इस बार स्नातक पार्ट वन की परीक्षा के लिए करीब 40 केंद्र बनाये जाने की संभावना है.

मुजफ्फरपुर सहित चार जिलों में बनेंगे केंद्र

स्नातक परीक्षा के लिए मुजफ्फरपुर के साथ ही हाजीपुर, सीतामढ़ी व मोतिहारी में भी परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. अगले सप्ताह विवि की ओर से स्नातक की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जायेगा. दो दिनों में कॉलेजों से छात्रों की क्षमता की रिपोर्ट मांगी है. हालांकि वर्ष 2021 की परीक्षा में छात्रों की संख्या अधिक होने से केंद्र भी बढ़ाने होंगे. स्नातक 2019-22 की परीक्षा में 70 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे. यह परीक्षा वर्ष 2020 की है. वहीं, सत्र 2019-22 में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी हैं, कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए इस सत्र की परीक्षा के लिए करीब 60 केंद्र बनाने होंगे.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now