मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बरामदे पर भविष्य: बोरियों में बांध बाहर रख दिया माइग्रेशन जिसकी मर्जी निकालकर ले जा रहा

On: February 23, 2021 5:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---

स्टोर रूम में इन्हें रखने के लिए नहीं मिल रही जगह( Future on porch)

• इस लापरवाही के कारण BRA BIHAR UNIVERSITY में चक्कर काटते रहते स्टूडेंट्स CLICK HERE

बिहार विवि के स्नातक के एक लाख छात्र-छात्राओं का भविष्य खुली बोरियों में धूल फांक रहा है,

लेकिन इसकी चिंता न तो विवि कर्मचारियों को है और न ही पदाधिकारियों को ही। स्नातक 2019-22 सत्र के छात्र- छात्राओं का नामांकन के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म भरवाया गया।

छात्रों को भरे गए फॉर्म की रसीद तो दे दी गई, लेकिन उनके दस्तावेज विवि में सुरक्षित रखने के

बजाए उसे बोरियों में ठूंस यूं ही कार्यालय के बरामदे पर रख दिए गए। पिछले कई दिनों से ये

बोरियां कबाड़ की तरह पड़ी हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इसमें स्नातक के छात्र-छात्राओं का

इंटर का माइग्रेशन भी है। खुले में होने के कारण कई छात्र इसे निकाल भी ले जा रहे हैं। शनिवार

को भी एक छात्र इन बोरियों में अपना माइग्रेशन ढूंढ रहे थे। फिलहाल ऐसे कई छात्र हैं, जिनका

रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा होने के बाद भी निबंधन नहीं हुआ है। ऐसे छात्रों के जमा ये दस्तावेज खो जाएं

तो आगे उनका रजिस्ट्रेशन मुश्किल हो जाएगा। बावजूद इसके

विवि इससे बेपरवाह है। बताया जा रहा है, स्टोर रूम में जगह के अभाव में इसे बाहर ही छोड़ दिया गया है।

Bihar Ambedkar University 0 2
विवि कार्यालय के बरामदे पर इस तरह पड़े हैं माइग्रेशन व अन्य सर्टिफिकेट्स।

उन्हें निकाल लेने पर कोई छात्र एक साथ एक समय में दो-दो विश्वविद्यालयों में दाखिला लेकर

पढ़ाई कर सकता है। सीनेटर डॉ. ममता कुमारी ने कहा

कि नियमानुसार, यह गलत है। जिस तरह से यह रखा हुआ है यह छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ है।

रजिस्ट्रेशन बाद कम से कम 3 साल स्टोर में रखना है सुरक्षित रजिस्ट्रेशन फॉर्म के आधार पर छात्रों (Future on porch)

डाटा रजिस्ट्रेशन रजिस्टर में चढ़ाना होता है। इसके बाद भी कम से कम 3 साल तक इसे

सुरक्षित स्टोर में रखना है, ताकि किसी छात्र के रजिस्ट्रेशन में समस्या आए तो उसके भरे हुए फॉर्म के आधार पर समाधान हो सके। हालांकि, रजिस्ट्रेशन के दौरान ही इसे बाहर फेंक दिया गया।

2019 में एडमिशन कराए स्नातक छात्रों के हैं इसमें रिकॉर्ड इन बोरों में 2019-22 सत्र के लिए स्नातक में नामांकन कराए छात्र-छात्राओं के भी रिकॉर्ड हैं। इन छात्रों का कुछ दिन पहले तक रजिस्ट्रेशन हो रहा था। अभी एक भी पार्ट की परीक्षा नहीं हुई है। CLICK HERE

विश्वविद्यालयों विवि से माइग्रेशन निकाल लेने पर एक सत्र में दो विश्वविद्यालयों में लिया जा सकता है

दाखिला जिस तरह से बोरियों में इंटर का माइग्रेशन फेंका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026 Release: 1.50 लाख छात्रों के लिए 63 परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड जारी, यहां से मिलेगा एडमिट कार्ड

BRABU UG 1st Semester Exam Centre List 2025: प्रथम सेमेस्टर के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 63 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

BRABU UG 1st Semester Admit Card Update 2026: स्नातक सत्र 2025-29 के 1st सेमेस्टर में अब एडमिट कार्ड पर होगी उत्तर पुस्तिका की संख्या, पेंडिंग सुधार में मिलेगी बड़ी सुविधा

PG Admission 2025-27: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नामांकन की तिथि बढ़ी, 17 जनवरी तक करें आवेदन

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा स्नातक प्रथम सेमेस्टर एडमिट कार्ड

BRABU New Evaluation Pattern Implemented: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में मूल्यांकन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब दो साल से निष्क्रिय विवि सक्रिय