बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में हेराफेरी, कई अतिथि शिक्षक दो जगहों से पा रहे भुगतान

On: June 6, 2021 5:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कॉलेजों में नियुक्त अतिथि शिक्षक दो जगहों से भुगतान पा रहे हैं। इनपर शिकंजा कसेगा। इसकी सूचना मिलने पर उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से विवि को पत्र भेजकर जांच का निर्देश दिया गया है। इसमें कहा गया है कि पिछले सत्र में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई।

इसमें एलएस कॉलेज में नियुक्त एक अतिथि शिक्षक का 11 महीने से दो जगहों से भुगतान हो रहा है। वहीं, इनकी नियुक्ति विश्वविद्यालय में कर्मचारी के पद पर है।

जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षक ने विवि प्रशासन से पढ़ाने की स्वीकृति ली। विवि से अतिथि शिक्षक के रूप में वेतन ले लिया। सवाल यह उठ रहा कि जब विवि में पूरे दिन सेवा दी तो कक्षाओं में कब शामिल हुए। साथ ही इनका भुगतान कैसे कर दिया गया।

उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा है कि एक सरकारी पद पर होते हुए कोई भी सरकार के दो विभागों से वेतन नहीं ले सकता। यदि अतिथि शिक्षक ने दो जगहों से वेतन लिया है तो उसे एक जगह हटाने की कार्रवाई के साथ वेतन की राशि भी वसूली जाएगी।

बता दें कि एमडीडीएम कॉलेज के दो कर्मचारियों की नीतीश्वर कॉलेज में अतिथि शिक्षक के रूप में तैनाती है। हालांकि इनके वेतन का भुगतान अटका है। वहीं कई स्कूलों में तैनात शिक्षकों ने भी अतिथि शिक्षक के रूप में योगदान दिया।

साथ ही उनके भी वेतन का भुगतान कराया गया है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.हनुमान प्रसाद पांडेय ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के दो जगहों से भुगतान का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी।

अगर दो जगहों से भुगतान का मामला साबित होता है तो यह अनियमितता है। इसके लिए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एक ओर विवि की शैक्षणिक व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है तो दूसरी ओर इस तरह की हेराफेरी से परेशानी बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से विवि को पत्र भेजकर जांच का निर्देश दिया गया है। एलएस कॉलेज में नियुक्त एक अतिथि शिक्षक का 11 महीने से दो जगहों से भुगतान हो रहा है। वहीं इनकी नियुक्ति विश्वविद्यालय में कर्मचारी के पद पर है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य