बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BSEB: इंटर कंपार्टमेंटल में चप्पल पहनकर जाने पर ही प्रवेश, गाइडलाइन जारी , यहाँ पढ़े पूरी जानकारी

On: April 15, 2022 7:24 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BSEB 12th compartmental Exam: इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2022 में परीक्षाथियों को चप्पल पहनकर जाना होगा। जूता-मोजा पहनकर जाने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

बोर्ड ने जूता-मोजा पहनकर परीक्षा देने की छूट दी थी

बिहार बोर्ड ने इसकी जानकारी सभी केंद्रों को दे दी है। बोर्ड के अनुसार, अभी ठंड का असर नहीं है। इस कारण सभी परीक्षार्थियों को चप्पल पहन कर ही केंद्र पर प्रवेश मिलेगा। ज्ञात हो कि फरवरी में वार्षिक परीक्षा के दौरान शीतलहर को देखते हुए बोर्ड ने जूता-मोजा पहनकर परीक्षा देने की छूट दी थी।

केंद्र पर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाना है।

बोर्ड की मानें तो वार्षिक परीक्षा की तरह ही एक बेंच पर अधिकतम दो छात्र बैठ सकेंगे। बोर्ड द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे गये दिशानिर्देश के अनुसार, हर केंद्र पर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाना है।

परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू

किसी केंद्र पर अगर कदाचार या अन्य कारण से पूरी पाली की परीक्षा रद्द की जाती है तो ऐसी स्थिति में संबंधित जिला पदाधिकारी अपने स्तर से जांच करेंगे। इसमें लापरवाही, उदासीनता या अनुशासनहीनता की जांच डीएम करेंगे। ज्ञात हो कि परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए जल्द ही प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now