बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी पीजी की तीसरी मेधा सूची के एक हजार छात्रों का नामांकन जांच में फंसा, जाने कब जारी होगी तीसरी मेधा सूची

On: August 18, 2021 5:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विवि के एक हजार छात्रों का दाखिला जांच में फंस गया है। पीजी की तीसरी मेधा सूची की जांच कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने दी है, लेकिन हफ्ते भर बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी है। जांच टीम प्रोवीसी प्रो. रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में बनायी गयी है।

इस जांच के बाद भी बिहार विवि में पीजी की तीसरी मेधा सूची जारी की जाएगी। विवि के पीजी विभागों में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची सात अगस्त को ही जारी कर दी गयी थी। नौ अगस्त से दाखिला शुरू होना था, लेकिन इसी बीच कुलपति ने निर्देश दिया कि सूची तभी जारी होगी जब जांच में सब पाक साफ होगा।

पीजी एडमिशन

• मेधा सूची की जांच नहीं हो सकी शुरू, इसके बाद होना है नामांकन

• वीसी ने जांच को बनाई थी कमेटी अधिकारी अब तक कर रहे मंथन

एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी कमेटी ने जांच

उधर, पीजी की तीसरी मेधा सूची किस बिंदू पर हो इस पर कमेटी अब तक मंथन ही कर रह ही है। जांच टीम आठ अगस्त को ही बना दी गयी थी, लेकिन एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी कमेटी ने जांच में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया है।

13 03 2020 vc hanuman pd pandey 20106802 1
पीजी की तीसरी मेधा सूची की जांच कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने दी है

नामांकन लेने वाले छात्रों की कक्षाएं शुरू नहीं

पीजी की पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर जिन छात्रों ने दाखिला ले लिया है, अब तक उनकी भी कक्षाएं शुरू नहीं हुई है। विवि ने पहले कहा था कि 16 अगस्त से इन छात्रों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। लेकिन, तीसरी मेधा सूची फंस जाने के बाद इनकी कक्षाएं भी अटक गयी है। हालांकि, बिहार विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो अभय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही पीजी की छात्रों की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। कुलपति से इस पर आदेश ले लिया जाएगा।

जांच के लिए अभी कोई दस्तावेज नहीं मिले

जांच न होने और मेधा सूची जारी नहीं होने से छात्र परेशान हैं। वहीं, छात्रों का कहना है कि पहले ही पीजी का सत्र एक वर्ष लेट है। मेधा सूची पर जल्दी फैसला नहीं लिया गया और नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो सत्र और देर हो जाएगी। उधर, जांच कमेटी के कुछ सदस्यों ने बताया कि जांच के लिए अभी कोई दस्तावेज नहीं मिले है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य