बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा भवन में वोकेशनल की परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा, वीक्षकों के साथ मारपीट, जाने पूरा मामला

On: November 17, 2021 9:39 PM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

BRA Bihar University vocational courses: बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा भवन में वोकेशनल की परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। छात्रों को मोबाइल के साथ अंदर प्रवेश से रोकने पर हंगामा होने लगा और मारपीट भी की गई। घंटे भर तक परीक्षा भवन में अफरातफरी मची रही। इस बीच कई छात्र कॉपी लेकर बाहर निकलने लगे, जिन्हें काफी मशक्कत से शिक्षकों ने रोका।

बिहार यूनिवर्सिटी मे वोकेशनल कोर्स की परीक्षा शुरू, प्रवेश के दौरान मची अफरातफरी

वीक्षकों ने रोका तो छात्र उग्र हो गए

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से लगभग 12 वोकेशनल कोर्स की परीक्षाएं ली जा रही हैं। परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को पहली पाली में यह घटना हुई। वीक्षक छात्रों की चेकिंग के बाद अंदर प्रवेश दे रहे थे। इसी बीच एक छात्र मोबाइल के साथ छात्रों को जर्बदस्ती अंदर जाने देने के लिए दबाव देने लगा। वीक्षकों ने रोका तो छात्र उग्र हो गए।

छात्र कॉपी लेकर बाहर भागने की कोशिश करने लगे

BRA Bihar University vocational courses: इसी बीच कुछ बाहरी छात्र आकर इस बात को लेकर वीक्षकों के साथ मारपीट और धक्कामुक्की करने लगे। पहली पाली में पीजी के लड़के परीक्षार्थियों को मोबाइल के साथ भेजने की जर्बदस्ती कर रहे थे, जिसका एबीएस कॉलेज लालगंज के शिक्षक ने विरोध किया। अफरातफरी और हंगामे के बाद कुछ छात्र कॉपी लेकर बाहर भागने की कोशिश करने लगे। तीन वीक्षकों के साथ मारपीट की घटना की गई। इसकी सूचना थाने को दी गई।

MKUY Scholarship: इंटर-ग्रेजुएट पास छात्राओं को जल्द मिलने वाले हैं 50 हजार रुपये, इंटर-ग्रेजुएट छात्राएं जरूर कर लें ये काम

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now