बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

दो वर्षीय CET B.Ed में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की तिथि जारी, यहाँ जाने कब से होगा नामांकन

On: August 26, 2021 5:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग की तिथि बुधवार को जारी कर दी है। राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेहता ने बताया कि सीईटी-बीएड 2021 की प्रवेश परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं महाविद्यालयों में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

रजिस्ट्रेशन के समय ही महाविद्यालयों का चयन

सभी सफल अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। एक से 12 सितंबर तक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन के साथ महाविद्यालयों का भी चयन करेंगे। अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन के समय ही महाविद्यालयों का चयन भी करना होगा। अभ्यर्थी अधिकतम 12 महाविद्यालयों का चयन कर सकेंगे।

काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क अनारक्षित 1000 रुपये, बीसी, ईबीसी, महिला, इडब्ल्यूएस व दिव्यांग के लिए 750 रुपये एवं एससी-एसटी के लिए 500 रुपये है। डॉ. मेहता ने बताया कि 18 सितंबर को वेबसाइट पर आवंटित महाविद्यालयों का नाम जारी कर दिया जाएगा।

काउंसिलिंग से लेकर नामांकन तक की प्रक्रिया

19 से 25 सितंबर तक अभ्यर्थी आवंटित महाविद्यालय के लिए स्वीकृति देंगे तथा 3000 रुपये अंश शुल्क (सभी अभ्यर्थियों के लिए) ऑनलाइन ही जमा करेंगे। इसके बाद 22 से 29 सितंबर तक अभ्यर्थी आवंटित महाविद्यालय में जाकर पेपर सत्यापन और नामांकन करा सकेंगे। काउंसिलिंग से लेकर नामांकन तक की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है।

काउंसिलिंग की प्रक्रिया इस प्रकार है:

सफल अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थी पहले आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें। रिजल्ट, रैंक के साथ अन्य पेपरों को सत्यापित कर लें। नामांकन के लिए विश्वविद्यालयों का चयन करें। चयनित विश्वविद्यालयों में से अधिकतम 12 महाविद्यालयों का चयन कर सकेंगे। सफल चयन के बाद महाविद्यालयों को वरीयता क्रम दें। चुने गये महाविद्यालयों की पुन: जांच कर लें। इन सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का शुल्क जमा करें। शुल्क सफलतापूर्वक जमा होने पर उस पेज का फाइनल प्रिंटआउट जरूर ले लें।

सीईटी-बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 12वें दिन जारी, 1.12 लाख अभ्यर्थी पास, जाने टॉप टेन अभ्यर्थी सूची

स्वचालित सीट आवंटन प्रक्रिया:

अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगइन करें। आवंटित महाविद्यालय के लिए स्वीकृति देंगे। आवंटित महाविद्यालय की स्वीकृति के बाद 3000 रुपये (नन रिफंडेबुल) अंश शुल्क ऑनलाइन जमा करेंगे। शुल्क सफलतापूर्वक जमा करने पर उस पेज का जरूर प्रिंटआउट लें। आवंटित महाविद्यालय में छात्र अपने अकादमिक एवं अन्य वांछित दस्तावेज लेकर सत्यापन करवाएंगे। दस्तावेज सत्यापन के बाद महाविद्यालय उन्हें नामांकन रसीद देगा। कोर्स की शेष शुल्क महाविद्यालय निर्देशानुसार जमा करना होगा और नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now