बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी का कम्युनिटी हॉल अब जल्द बनेगा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

On: August 21, 2021 8:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही कैंपस स्थित कम्युनिटी हॉल को इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बदला जाएगा। इसमें 4 तरह के खेल बैडमिंटन, टेबुल टेनिस, चेस व कबड्डी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके लिए खेल सामग्री की खरीद के ऑर्डर भी दे दिए गए हैं सिर्फ कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार का इंतजार है। दरअसल, यह हॉल 8 वर्षों से बंद है। विवि परीक्षा भवन से सटे इस कम्युनिटी हॉल में पुरानी उत्तर पुस्तिकाएं भरी हुई हैं। विवि प्रशासन ने इनकी नीलामी का निर्णय लिया है।

2017 12 04
कम्युनिटी हॉल जो बनेगा इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स।

रूसा की राशि से खेल सामग्री के लिए 25 लाख

कॉपियों के हटते ही इसके जीर्णोद्धार काम शुरू कर दिया जाएगा। रूसा की राशि से खेल सामग्री के लिए 25 लाख के ऑर्डर दिए गए हैं। अन्य मद से कम्युनिटी हॉल का रेनोवेशन किया जाएगा। पहले यह किसी आयोजन के लिए आमलोगों के लिए भी उपलब्ध था। लेकिन, अब इसे पूरी तरह से इंडोर गेम के लिए बदला जा रहा है।

आठ वर्षों से बंद कम्युनिटी हॉल, फिलहाल इसमें रखी है उत्तर पुस्तिकाएं

1993 में बने इस हॉल को बाद में आयोजनों के लिए देकर की जाने लगी थी कमाई परीक्षा भवन के पूरब स्थित दो मंजिला भव्य कम्युनिटी हॉल का शिलान्यास 1991 में वीसी डॉ. बलिराम सिंह व 2 साल बाद 1993 में उद्घाटन तत्कालीन वीसी एके विश्वास ने किया था। ग्राउंड फ्लोर पर काफी महंगी लकड़ी का बैडमिंटन कोर्ट है।

6 साल बाद 2019 में यूनिवर्सिटी ने इसे अपने कब्जे में लिया

लंबे समय तक इसमें खेल होते रहे। बाद में इसका इस्तेमाल विवाह भवन, सेमिनार, सभा समेत अन्य आयोजनों के लिए होने लगा। इससे होनेवाली कमाई पर कई की नजरें गड़ी थीं। एक दशक पहले विवि ने दोनों भवन अनिल ओझा की पत्नी के नाम से ठेके पर दे दिया। 2013 में छात्र नेता मो. शमीम की हत्या में अनिल पर आरोप लगने के बाद पुलिस ने इसे सील कर दिया। जांच पूरी होने के 6 साल बाद 2019 में विवि ने इसे अपने कब्जे में लिया। तबसे इसमें विवि की परीक्षाओं की लिखित कॉपियां रखी हैं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य