बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

पीजी नामांकन में गड़बड़ी की रिपोर्ट अगले सप्ताह देगी कमेटी, तीसरी सूची के लिए अभी करना होगा इंतजार

On: August 22, 2021 7:05 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से पीजी की तीसरी मेधा सूची जारी करने में विलंब हो सकता है। दूसरी सूची के आधार पर लिए गए नामांकन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने तीसरी सूची पर रोक लगा दी है। साथ ही प्रति कुलपति के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया है।

कमेटी को पता ही नहीं था कि जांच किस बिंदु पर करना

कमेटी की ओर से 14 दिन बाद भी अबतक जांच शुरू नहीं हो सकी है। बताया गया कि पहले सप्ताह में कमेटी को पता ही नहीं था कि जांच किस बिंदु पर करना है। प्रतिकुलपति प्रो. रवींद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को कमेटी के सदस्य नामांकन में हुई गड़बड़ी की जांच करेंगे। एक से दो दिनों में कुलपति को इसकी रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

03 04 2021 bra bihar university1122 21522763
शिकायत मिलने के बाद कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने तीसरी सूची पर रोक लगा दी

51 सौ छात्र छात्राओं ने नामांकन लिया

रिपोर्ट देखने के बाद कुलपति के निर्देश के अनुसार तीसरी सूची जारी की जाएगी। बता दें कि दो बार विवि की ओर से समेकित मेधा सूची जारी की गई थी। इसके बाद करीब 51 सौ छात्र छात्राओं ने नामांकन लिया था। विवि में पीजी में विभिन्न विभागों को मिलाकर करीब 63 सौ सीटें निर्धारित हैं।

दूसरी सूची से तीसरी में बढ़ गया था कटआफ

विवि की ओर से सात अगस्त को जारी की गई तीसरी मेधा सूची में गड़बड़ी पाई गई थी। कई विषयों में दूसरी मेघा सूची से तीसरी में दो से पांच फीसद तक कटआफ अधिक हो गया था। पदाधिकारियों की ओर से बताया गया था कि बाढ़ के कारण पहली और दूसरी सूची में कुछ विद्यार्थी नामांकन नहीं ले सके थे।

उनके आवेदन पर विचार किया गया। इस कारण उन विषयों में कटआफ बढ़ गया था। जबकि, छात्र नेताओं ने कहा कि यदि सीट कम भी हैं तो दूसरी सूची से तीसरी का कटआफ कम होना चाहिए।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now