बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के कॉलेज नैक नहीं अब पैक की तैयारी करेंगे , यहाँ पढें पूरी जानकारी

On: April 23, 2022 4:19 AM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

NAAC: बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के कॉलेज नैक नहीं अब पैक (प्रोविजनल एक्रीडेशन ऑफ कॉलेज) की तैयारी करेंगे। उच्च शिक्षा विभाग में सलाहकार एनके अग्रवाल ने बताया कि नैक की तरह ही पैक होगा। लेकिन, इसकी मान्यता दो वर्षों की ही होगी। जो कॉलेज नैक या पैक नहीं कराएंगे, उनका ग्रांट बंद हो जाएगा। नैक की मान्यता पांच वर्षों की होती है।

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने बताया

पैक कराने के लिए कॉलेजों को दस हजार रुपये ही खर्च करने होंगे। बिहार विवि में इस वर्ष नैक की तैयारी चल रही है। बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने बताया कि यूनिवर्सिटी में नैक और पैक मूल्यांकन के लिए कॉलेजों को निर्देश दे दिया गया है। सभी कॉलेजों को इसे कराना अनिवार्य है।

नैक में कॉलेजों 32 बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी

कॉलेजों को पैक में सिर्फ 10 बिंदुओं की जानकारी देनी है। नैक में कॉलेजों 32 बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी। पैक में कॉलेजों को टीचिंग लर्निंग, स्टूडेंट-टीचर रेशियो, आईटी सेल, क्लीन कैंपस ग्रीन कैंपस, कंप्यूटराइज्ड परीक्षा, एलुमिनी एसो़, आधारभूत संरचना, लैब, सोशल वर्क और प्लेसमेंट की जानकारी देनी होगी। एनके अग्रवाल ने बताया कि नैक में रजिस्ट्रेशन के दौरान 20 बिंदुओं पर जानकारी देनी होती है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now