बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक पार्ट 3 के छात्रों का कॉलेजों के पास दाखिले का डाटा नहीं, फंस रहा परीक्षा फॉर्म, पढ़ें पूरी डिटेल

On: November 21, 2021 6:46 AM
Follow Us:
BRABU zeebihar
---Advertisement---

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक पार्ट थ्री (सत्र 2018-21) का परीक्षा फॉर्म भरने में छात्रों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। पार्ट थ्री में दाखिला लेने वाले छात्रों का डाटा कई कॉलेजों के पास नहीं है। कॉलेजों का कहना है कि छात्रों को एक बार पार्ट वन में और फिर पार्ट थ्री में एडमिशन लेना पड़ता है। छात्रों ने पार्ट थ्री में दाखिला लिया, लेकिन अपना फॉर्म नहीं जमा कराया। इसलिए डाटा नहीं होने से इन छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है।

MKUY Scholarship: इंटर-ग्रेजुएट पास छात्राओं को जल्द मिलने वाले हैं 50 हजार रुपये, इंटर-ग्रेजुएट छात्राएं जरूर कर लें ये काम

छात्रों को पार्ट थ्री में दाखिले का फॉर्म दोबारा जमा करने को कहा

परीक्षा फॉर्म भरने वाले पोर्टल पर पैसे का भुगतान होने के बाद इन छात्रों के फॉर्म को अनवेरीफाइड बताया जा रहा है। इससे छात्र परेशान हैं। उनका कहना है कि फॉर्म भरने के बाद भी कॉलेज का चक्कर काटना पड़ रहा है। ऐसे छात्रों को पार्ट थ्री में दाखिले का फॉर्म दोबारा जमा करने को कहा जा रहा है।

यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख :

बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी ने पार्ट थ्री का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। अब छात्र 25 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। पहले यह तारीख 20 नवंबर थी। पार्ट थ्री का फॉर्म 13 नवंबर से भरा जा रहा है। शनिवार दोपहर चार बजे तक 32 हजार 275 छात्रों ने फॉर्म भरा था।

स्नातक सत्र 2018-21 के पार्ट 3 का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां से करें ऑनलाईन आवेदन

पार्ट थ्री में 60 हजार छात्रों को फॉर्म भरना है। तारीख जारी होने के अगले दो दिन तक छात्रों को फॉर्म भरने में परेशानी हुई। छात्रों ने बताया कि एक स्टेप के बाद दूसरे स्टेप में फॉर्म नहीं खुल पाता था।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now