बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

CET B.ED : बीएड नामांकन मे फर्स्ट मेरिट लिस्ट के बाद आधी सीटें खाली

On: September 28, 2021 1:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार राज्य बीएड नामांकन में फर्स्ट मेरिट लिस्ट के अनुसार अभी तक बहुत ही कम छात्र-छात्राओं ने कॉलेज एप्रूव किया है. 25 सितंबर तक ही ऑनलाइन सीट कंफर्म करने और पार्शियल पेमेंट ( अंश शुल्क) की अंतिम तिथि थी, लेकिन कुल सीटों की संख्या से करीब आधे छात्रों ने ही पार्शियल पेमेंट किये हैं.

29 सितंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व नामांकन लेने का समय

नोडल संस्थान ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के अनुसार 18439 अभ्यर्थियों ने 3000 रुपये पार्शियल पेमेंट किये हैं. जबकि अब तक मात्र 3488 अभ्यर्थियों ने ही कॉलेज एप्रूव किया है राज्य में कुल 340 बीएड कॉलेजों में 36800 सीटें हैं. जिन अभ्यर्थियों ने पेमेंट किया है, उन्हें 29 सितंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व नामांकन लेने का समय है.

36800 सीटों में 18439 ने किया पार्शियल पेमेंट ,3488 अभ्यर्थियों ने ही कॉलेज एप्रूव किया

अगर उस समय तक उन्होंने नामांकन नहीं लिया तो वे सीधे स्पॉट राउंड में चले जायेंगे. वहीं जिन्होंने फर्स्ट मेरिट लिस्ट में पेमेंट नहीं किया है, वे भी स्पॉट राउंड में ही नामांकन ले पायेंगे. इन अभ्यर्थियों का अब नाम सेकेंड लिस्ट में जारी नहीं होगा. सीइटी-बीएड उत्तीर्ण करीब 73156 छात्र-छात्राओं ने नामांकन लेने के लिए पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराया था.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now