बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BSEB Topper 2022 : इंटर के तीनों संकायों के टॉपरों को मिलेंगे एक लाख रुपये और लैपटॉप

On: March 17, 2022 1:08 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BSEB Topper 2022 : इंटर के तीनों संकायों के टॉपरों को एक-एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा एक लैपटॉप व एक किंडर-ई-बुक रीडर दिया जाएगा। वहीं मेधा सूची में दूसरे स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं किंडर-ई-बुक रीडर व तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 50 हजार रुपये के अलावा एक लैपटॉप और किंडर-ई- बुक रीडर दिया जाएगा।

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर वार्षिक परीक्षा के तीनों संकायों में चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त प्राप्त करने परीक्षार्थी को 15 हजार रुपये व एक-एक लैपटॉप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर साल मेधा सूची में शामिल छात्रों को इनाम दिया जाता है।

गरीबों के बेटे बने बिहार के गौरव

बिहार बोर्ड ने बुधवार को इंटर रिजल्ट जारी कर दिया है। तीनों संकाय मिलाकर इस बार 80.15 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। यह पिछले साल से 2.11 फीसदी बेहतर है। वर्ष 2021 में 78.04 फीसदी उत्तीर्ण हुए थे।

इसमें गरीबों के बेटे छा गए के हैं , टॉपर बनकर बिहार के गौरव बने हैं

बोर्ड ने तीनों संकाय के पहले पांच र रहने वाले होनहारों की सूची स्थान पर रहन जारी की है। इसमें गरीबों के बेटे छा गए के हैं। टॉपर बनकर बिहार के गौरव बने हैं। कला संकाय के टॉपर संगम के पिता ई रिक्शा चालक, वाणिज्य टॉपर अंकित के पिता सब्जी विक्रेता हैं। वहीं, विज्ञान टॉपर नवादा के सौरव के पिता फर्नीचर मिस्त्री और औरंगाबाद के अर्जुन के पिता छोटे संवेदक हैं। अन्य टॉपर भी सामान्य पृष्ठभूमि के हैं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BSEB Bihar Board 12th Result 2022 Live : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी, यहाँ से करें चेक

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now