बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BSEB 10th Sent-Up Exam: 15 नवंबर से शुरू होगी बिहार बोर्ड मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

On: November 5, 2022 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BSEB 10th Sent-Up Exam 2023: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB के द्वारा 2023 मैट्रिक परीक्षा के लिए सेंट-अप एग्जाम 15 से 23 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।

सभी विद्यालयों के प्रधान को कहा गया

सभी विद्यालयों के प्रधान को कहा गया है कि वे अपनी सुविधानुसार सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक विषयों की परीक्षा आयोजित करें। BSEB 10th Sent-Up Exam 2023

सेंट-अप परीक्षा के लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय में प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे, जहां से विद्यालयों के प्रधान 10 से 14 नवंबर के बीच उसे अपने प्रतिनिधि के माध्यम से प्राप्त करेंगे।

इन तिथियों में कभी भी सेंटअप टेस्ट का आयोजन करा सकेंगे

इन तिथियों में कभी भी सेंटअप टेस्ट का आयोजन करा सकेंगे। इसमें उत्तीर्ण होने वाले स्टूडेंट्स ही अगले वर्ष होने वाली मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे। अगर कोई स्टूडेंट्स अनुत्तीर्ण होता है, अनुपस्थित होता है तो ऐसी स्थिति में उसका ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा।

BSEB 10th Sent-Up Exam 2023 सेंटअप टेस्ट के लिए प्रश्नों का स्तर मैट्रिक परीक्षा की तरह का ही होगा। बोर्ड का मानना है कि इससे मुख्य परीक्षा की तैयारी करने में छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत होगी।स्टूडेंट्स खुद को मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के अनुसार तैयार कर सकेंगे।

उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को ही जारी होगा एडमिट कार्ड

नियमित एवं स्वतंत्र दोनों कोटि के छात्रों को इसमें शामिल होना अनिवार्य है, इसके बिना एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किया जाएगा। BSEB 10th Sent-Up Exam

ये भी पढ़ें Bihar D.El.Ed. Admission : आवेदन के बाद पसंद नहीं आ रहा है कॉलेज, इस तारीख तक यहां से कर सकेंगे चेंज, बिहार बोर्ड ने जारी की अधिसूचना

परीक्षाफल 25 नवंबर को भेजना अनिवार्य

परीक्षा का मूल्यांकन पूर्व व्यवस्था के अनुसार सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय के स्तर पर ही किया जाएगा। परीक्षा के बाद परीक्षाफल को एक्सेल शीट में संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में 25 नवंबर को भेजना अनिवार्य है।

सेंटअप टेस्ट का रिजल्ट हार्ड और सॉफ्ट कॉपी में मुहर और हस्ताक्षर के साथ सभी स्कूलों के एचएम डीईओ कार्यालय में 25 नवंबर तक जमा कराएंगे बोर्ड की ओर से इसके लिए फॉर्मेट जारी किया गया है।

BSEB 10th Exam 2023 इसमें स्कूल का नाम, कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर और वर्ष, स्टूडेंट का नाम, माता और पिता का नाम और जन्मतिथि व जेंडर का जिक्र करना होगा।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now