BSEB 10th Topper 2022 : औरंगाबाद के दाउदनगर की रामायणी राय ने किया टॉप, 79.88 फीसदी छात्र परीक्षा मे हुए पास

BSEB 10th Topper 2022 : दाउदनगर की रमायनी रॉय ने टॉप किया है। औरंगाबाद की रमायनी पटेल हाईस्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 500 में 487 अंक (97.4 प्रतिशत) अंक हासिल किए। नवादा की सानिया और मधुबनी के विवेक कुमार दूसरे स्थान पर रहे। इन दोनों के 486 मार्क्स रहे। इसके बाद तीसरे स्थान पर औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी हैं। प्रज्ञा ने 485 अंक हासिल किए।

बिहार बोर्ड टॉपर – चौथे और 5वें स्थान पर

चौथे स्थान पर 484 अंकों के साथ निर्जला कुमार रहीं जो पटना महादेव हाईस्कूल की छात्रा हैं। इसके बाद 5वें स्थान तीन स्टूडेंट्स हैं। भोजपुर सर्वोदय हाईस्कूल के अनुराग कुमार, उत्क्रमित एमएस मिर्जागंज अलीगंज जमुई के सुसेन कुमार और केरई उच्च माध्यमिक विद्यालय के निखिल कुमार ने 5वां स्थान हासिल किया। तीनों के 483 मार्क्स आए हैं।
 

Bihar Board 10th Result 2022 : कुल कितने हुए पास

परीक्षा में कुल 1611099 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें 820179 छात्र व 790920 छात्राएं थीं। इनमें से कुल 1286971 स्टूडेंट्स पास हुए। पास होने वालों में 678110 छात्र व 608861 छात्राएं रहीं।

Bihar Board 10th Result 2022 : डिविजन वाइज रिजल्ट

424597 स्टूडेंट को फर्स्ट डिविजन प्राप्त हुई है। 510411 सेकेंड डिविजन और 347637 स्टूडेंट्स थर्ड डिवजिन से पास हुए हैं।

Bihar Board 10th Result 2022 : विजय कुमार चौधरी ने बोर्ड अधिकारियों को बधाई दी

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बोर्ड अधिकारियों को रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लड़कियां टॉपरों की लिस्ट में छाई हुई है। इससे अच्छी शिक्षा मिलने और समाज में बेहतरी होती स्थिति का पता चलता है। 

BSEB Bihar Board 10th Result 2022 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी, यहाँ से करें चेक

BSEB 10th Result – Link 1 – Click Here BSEB 10th Result – Link 2 – Click Here BSEB 10th Result – Link 3 – Click Here

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here