बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

यूनिवर्सिटी के सर्टिफिकेट शाखा से दलाल गिरफ्तार, यहाँ जाने क्या है पुरा मामला

On: March 29, 2022 4:22 AM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

BRABU : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के सर्टिफिकेट शाखा से यूनिवर्सिटी पुलिस ने सोमवार को एक दलाल को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गन्नीपुर निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से एसएलके कॉलेज सीतामढ़ी के छात्र मो. शाकिर अफरीदी के नाम का माइग्रेंशन प्रमाण पत्र मिला है।

संलिप्तता के बिंदु पर भी उससे पूछताछ कर रही

पुलिस उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस इसमें यूनिवर्सिटी कर्मी की संलिप्तता के बिंदु पर भी उससे पूछताछ कर रही है।

माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए 1000 रुपये लिए थे

थानेदार रामनाथ प्रसाद ने बताया कि आरोपित ने सीतामढ़ी के छात्र से माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए 1000 रुपये लिए थे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। दोपहर में उसने सर्टिफिकेट शाखा जाकर क्लर्क के काउंटर से शाकिर का माइग्रेशन सर्टिफिकेट अपने मन से बुक से फाड़ लिया। इसे क्लर्क ने देख लिया। इसके बाद उसे पकड़ लिया। पूछताछ की और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस गिरफ्तार युवक के नेटवर्क को भी खंगाल रही है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now