बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG PG Class Date 2023 : इस तारीख से शुरू होंगी स्नातक और पीजी की कक्षाएं, ऑफिशियल नोटिस जारी

On: July 8, 2023 9:29 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG PG Class Date 2023: बिहार यूनिवर्सिटी की और से स्नातक सत्र 2023-27 और पीजी सत्र 2022-24 के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन 15 जुलाई से होगा।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

अध्यक्ष छात्र कल्याण ने सभी विभागाध्यक्षों और कालेज के प्राचार्यों को पत्र भेजा

इसको लेकर अध्यक्ष छात्र कल्याण डा. अभय कुमार सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों और कालेज के प्राचार्यों को पत्र भेजा है। कहा है कि स्नातक की दूसरी सूची 10 जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 11 से नामांकन लेंगे। 15 जुलाई से कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।

इसके बाद रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया चलती रहेगी। स्नातक में पहली सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्राप्त अपडेट अनुसार 26,246 विद्यार्थियों ने नामांकन नहीं लिया है। वहीं पीजी में दूसरी सूची में चयनित तीन हजार में से महज सात सौ विद्यार्थियों ने ही नामांकन कराया है।

स्नातक में 61,954 ने ही नामांकन कराया

बता दें कि स्नातक में 115 कालेजों में दो लाख से अधिक सीटें निर्धारित हैं। नामांकन के लिए 1.34 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। पहली सूची में 88 हजार विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया था। इसमें 61,954 ने ही नामांकन कराया।

पीजी में कुल 4792 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया

वहीं पीजी में करीब सात हजार सीटों के विरुद्ध पहली सूची 58 सौ विद्यार्थियों के लिए जारी की गई थी। इसमें चार हजार और दूसरी सूची में सात सौ विद्यार्थियों ने नामांकन लिया से है। पीजी में कुल 4792 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

आवेदन से वंचित हुए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। पीजी में नामांकन के लिए 10 जुलाई तक नया आवेदन और पुराने आवेदन में सुधार की प्रक्रिया चल रही हैं।

स्नातक और पीजी दोनों में इतिहास पहली पसंद

स्नातक और पीजी दोनों में इतिहास विद्यार्थियों की पहली पसंद है। इतिहास में स्नातक में 15620 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है। स्नातक में इतिहास के अतिरिक्त अन्य किसी भी विषय में नामांकन का ग्राफ 10 हजार के पार नहीं पहुंचा।

हिंदी में 7,372, भूगोल में 6,828, मनोविज्ञान में 4,895, राजनीतिविज्ञान में 4,375, जूलॉजी में 4,160, एकाउंटिंग एंड फाइनेंस में 3, 337, अंग्रेजी में 1866, भौतिकी में 1,817, गणित में 1,535, उर्दू में 1,190 छात्र-छात्राओं ने नामांकन लिया है।

इसके अतिरिक्त अन्य किसी विषय में एक हजार से अधिक नामांकन नहीं हो सका है। भोजपुरी, एलएसडब्ल्यू, इलेक्ट्रानिक्स, जनरल साइंस, कारपोरेट एडमिनिस्ट्रेशन, बांग्ला, आर्ट्स जनरल, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, संगीत, पर्सियन और एआइएच एंड सी में नामांकन की स्थिति सबसे खराब रही है।

पीजी में सर्वाधिक 497 विद्यार्थियों ने इतिहास में नामांकन लिया

वहीं पीजी में सर्वाधिक 497 विद्यार्थियों ने इतिहास में नामांकन लिया है। इसके बाद राजनीति विज्ञान में 488, अर्थशास्त्र में 423, एकाउंटिंग एंड फाइनेंस में 320, अगेजी में 355, मनोविज्ञान में 364, गणित में 432, हिंदी में 415, भौतिकी में 250 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now