BRABU UG Admission 2023 : इस दिन जारी होगी स्नातक सत्र 2023-27 में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट, जाने पूरी डिटेल्स

BRABU BIHAR UNIVERSITY MUZAFFARPUR

BRABU UG 2nd Merit List 2023: बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2023-27 की 2nd मेरिट लिस्ट आगामी 11 July, 2023 मंगलवार को जारी की जाएगी।बता दें इसकी जानकारी बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने दी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

स्नातक में साढ़े 59 हजार विद्यार्थियों का हुआ एडमिशन

डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया की स्नातक सत्र 2023-27 में नामांकन के लिए जारी BRABU UG Admission 1st Merit List के तहत आखिरी दिन गुरुवार तक 59600 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ। उन्होंने बताया 1st मेरिट लिस्ट में 88 हजार विद्यार्थियों के नाम जारी किए गए थे। स्नातक में दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन गुरुवार को पूरा हो गया।

दोपहर तक करीब 60 हजार विद्यार्थियों का डाटा आया था। देर रात तक अपलोड करने का समय दिया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि यह आंकड़ा 65 हजार के आसपास पहुंच सकता है।

20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सूची में नाम आने के बाद भी नामांकन नहीं कराया

पहली सूची में 88 हजार से अधिक विद्यार्थियों को शामिल किया गया था। ऐसे में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सूची में नाम आने के बाद भी नामांकन नहीं कराया है। अब दूसरी सूची में इन्हें मौका नहीं दिया जाएगा।

डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया

बिहार विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेजों में एडमिशन अधिक विद्यार्थियों का हुआ है, लेकिन पोर्टल पर कॉलेजों ने अपडेट कम किया है। उन्हें जल्द से जल्द अपडेट करने को कहा गया है।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟