बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU PART 3 RESULT : स्नातक सत्र 2018-21 के पार्ट 3 का नहीं आया परिणाम हजारों विद्यार्थी परेशान, यहाँ जाने कब तक जारी होगा रिजल्ट

On: March 22, 2022 9:53 PM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

BRABU PART 3 RESULT : बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से स्नातक सत्र 2018-21 के तृतीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम अबतक जारी नहीं किया गया है। इस कारण बीएड में नामांकन को आवेदन से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी वंचित हो सकते हैं।

25 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

पांच जिलों में 29 केंद्रों पर पिछले वर्ष 20 दिसंबर से शुरू होकर जनवरी के द्वितीय सप्ताह तक चली इस परीक्षा में करीब 55 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जीरो सत्र से बचने के लिए विवि ने आनन-फानन में परीक्षा तो करा ली, लेकिन परिणाम का अबतक पता नहीं है। इधर, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से बीएड सत्र 2022-24 में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। 25 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है।है।

स्नातक की कापियों की जांच पूरी नहीं हो सकी है

वहीं अबतक स्नातक की कापियों की जांच पूरी नहीं हो सकी है। परीक्षा नियंत्रक डा. संजय कुमार बताते हैं कि कुछ विषयों की कापियों की जांच चल ही रही है। इसके बाद परिणाम तैयार होगा।अप्रैल माह के शुरुआती सप्ताह मे जारी किया जा सकता है रिजल्ट।

बीएड में 59 कालेजों में 63 सौ सीट : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में 59 बीएड कालेजों में कुल 6300 सीटें निर्धारित हैं। पिछले वर्ष इन सीटों पर नामांकन के लिए 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now