बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG Admission 2024: स्नातक में नामांकन के लिए आज से खुलेगा पोर्टल, मोबाइल से पहली बार घर बैठे आवेदन की सुविधा

On: April 17, 2024 7:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG Admission 2024: बिहार यूनिवर्सिटी बुधवार से स्नातक सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए पोर्टल खोल देगा। बिहार यूनिवर्सिटी ने पहली बार छात्र- छात्राओं को घर बैठे आवेदन के लिए एप की सुविधा दी है। यूएमआइएस की ओर से इसको लेकर एप विकसित किया गया है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

आधिकारिक वेबसाइट से एप को डाउनलोड कर किया जा सकता है. विवि की ओर से जब मेधा सूची जारी की जायेगी, उसे भी एप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिये लिंक से भी आवेदन की प्रक्रिया छात्र पूरी कर सकते हैं।

बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर का परिणाम जारी किया जा चुका है. ऐसे में विद्यार्थी स्नातक में नामांकन के लिए इंतजार कर रहे हैं. वहीं सीबीएसइ ने अभी परिणाम नहीं जारी किया है. ऐसे में विवि ने एक महीने तक आवेदन के लिए समय दिया है. परिणाम आने के बाद सीबीएसइ व आइसीएसइ बोर्ड के भी विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।

जून में मेधा सूची व नामांकन की प्रक्रिया, जुलाई से कक्षाएं

नामांकन से कक्षाएं शुरू करने तक की कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है. अप्रैल से मई तक आवेदन का मौका दिया जाएगा. जून के पहले सप्ताह में विवि पहली मेधा सूची जारी करेगा. इसके बाद दूसरी व तीसरी सूची आएगी. जून में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक जुलाई से कॉलेजों में नये सत्र की कक्षाएं चलने लगेंगी।

100 से अधिक कॉलेजों का नाम पोर्टल पर रहेगा अपलोड

विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 में मान्यता वाले कॉलेजों की सूची तैयार कर ली है. इन्हीं कॉलेजों का विकल्प आवेदन के समय विद्यार्थियों को मिलेगा. पोर्टल पर एक सौ से अधिक कॉलेजों का विकल्प रहेगा. विवि में इन कॉलेजों में सीटों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक है. पिछले वर्ष 1.48 लाख विद्यार्थियों ने स्नातक में दाखिला लिया था।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

बरतें ये सावधानियां

  • अपना ही मोबाइल नंबर व ईमेल आइडी दें।
  • अंकपत्र को ठीक से स्कैन कर अपलोड करें।
  • फोटो व सिग्नेचर तय साइज व फॉर्मेट में डालें।
  • जाति व कोटि का प्रमाणपत्र हो तभी विकल्प दें, अन्यथा कॉलेज आवंटित होने के बाद भी नामांकन से वंचित हो सकते हैं।
  • नाम व अन्य डिटेल्स को भुगतान करने से पहले कन्फर्म कर लें, पावती को संभाल कर रखें।

गृह जिले में नामांकन का मिलेगा मौका

विवि ने विद्यार्थियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए इसबार गृह जिले का कॉलेज आवंटित करने की योजना बनायी है. विद्यार्थी आवेदन करते समय अधिकतम 10 कॉलेजों का विकल्प दे सकते हैं. विद्यार्थियों को कहा गया है कि वे अपने ही जिले के कॉलेज का विकल्प दें।

विवि के मुताबिक अबतक विद्यार्थियों की ओर से कॉलेज का विकल्प दिया जाता था. ऐसे में दूसरे जिले का कॉलेज आवंटित हो जाने के बाद विद्यार्थी कॉलेज नहीं जा पाते थे. कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़े, इसके लिए यह पहल की गयी है।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य