बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG Admission 2020-23 : स्नातक में फर्जी तरीके से एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों का नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, होगी कार्रवाई , यहाँ पढ़ें क्या है पूरा मामला

On: April 2, 2022 4:42 AM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

BRABU UG Admission 2020-23 : बिना संबद्धता के दाखिला लेने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई का आदेश कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय ने दिया है। इस बारे में परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि वैसे कॉलेजों के सभी छात्रों का रजिट्रेशन रोक दिया गया है।

इन कॉलेजों पर कार्रवाई करने की मांग कुलपति से की थी

छात्र हम (से़ ) के प्रदेश अध्यक्ष संकेत मिश्रा ने कहा कि उनकी पार्टी ने इन कॉलेजों पर कार्रवाई करने की मांग कुलपति से की थी। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

वर्ष 2019-22 में भी फंसे थे 25 हजार छात्र

इसके पहले सत्र 2019-22 में भी विवि के डेढ़ दर्जन संबद्ध डिग्री कॉलेजों में बिना मान्यता के ही 25 हजार छात्रों का नामांकन लेने का मामला सामने आया था. मामला सामने आने के बाद कुलपति ने कमेटी गठित कर जांच करायी, जिसमें सहायक कुलसचिव व कॉलेज प्रशासन के स्तर पर गलती सामने आयी थी.

बदल गयी है परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया:

छात्र-छात्राओं का डाटा ऑनलाइन करने के साथ ही सत्र 2020-23 से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी बदल गयी है. यूएमआइएस शाखा की ओर से सभी कॉलेजों को संबंधित छात्र छात्राओं का भरा हुआ फॉर्म मेल पर भेज दिया गया है. इसे डाउनलोड कर कार्यालय से छात्रों को उपलब्ध कराया जाना है. छात्र उसे चेक करेंगे और कोई त्रुटि होने पर पेन से सुधार कर लेंगे, नहीं तो उस पर हस्ताक्षर कर परीक्षा शुल्क के साथ जमा कर देंगे. फर्जी नामांकन लेने वाले कॉलेजों को जब फॉर्म नहीं मिला, तो उनकी परेशानी बढ़ गयी.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now