बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG: बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक नामांकन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, 23 तक नामांकन

On: October 15, 2021 2:10 PM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

BRABU UG: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक सत्र 2021-24 में नामांकन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट बुधवार को जारी कर दी गयी. प्रथम व द्वितीय मेरिट लिस्ट में जिन छात्रों का नाम था और किसी कारण से वे नामांकन नहीं ले पाये हैं, उन छात्रों का नाम भी तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल हैं.

24 की शाम तक नामांकन की जानकारी विवि के वेबसाइट पर करना होगा अपलोड

यूनिवर्सिटी ने नामांकन कराने का आखिरी मौका प्रदान किया है. इससे तीसरी मेरिट लिस्ट का कट ऑफ पहली और दूसरी से 10 प्रतिशत तक अधिक हो गया है. इससे मुख्यालय के प्रीमियर संस्थान एलएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज, एमडीडीएम कॉलेज और आरबीबीएम कॉलेज में कॉमर्स में अकाउंट्स, गणित, जूलाजी, अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल और इतिहास समेत अन्य विषयों के कटऑफ में चार से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है.

BSEB Scholarship : इंटर 2021 पास छात्रों का स्कॉलरशिप लिस्ट जारी, इस लिस्ट में आये छात्रो को मिलेगी छात्रवृत्ति, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

33 हजार छात्रों का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में है शामिल

यूएमआइएस कोऑर्डिनेटर डॉ ललन झा ने बताया कि तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों को हर हाल में 23 अक्टूबर तक नामांकन करा लना होगा. इसके बाद सभी प्राचार्य व नामांकन प्रभारी को 24 अक्टूबर की शाम पांच बजे तक पूरी जानकारी अपलोड कर देना होगा. जानकारी के लिए विवि के वेबसाइट पर सूची से प्राप्त कर सकते हैं.. 33 हजार छात्रों के नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल हैं.

BSEB Scholarship : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2021 में उत्तीर्ण 50 हजार छात्रों को राष्ट्रीय छात्रवृति में आवेदन का मौका

अबतक सिर्फ 67200 सीटों पर ही नामांकन

यूनिवर्सिटी के अंगीभूत, सरकारी व प्राइवेट 99 कॉलेजों में कुल 1.53 लाख सीट निर्धारित है, लेकिन दो-दो मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी अब तक मात्र 67200 सीटों पर ही नामांकन हो पाया है, जबकि, 1.43 लाख छात्रों ने नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है. पहली मेरिट लिस्ट 88000 व दूसरी मेरिट लिस्ट 13500 सीटों के लिए निकली थी. ऐसे में तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन होने के बाद भी 40 हजार से अधिक सीटें रिक्त रहेंगी.

बिहार यूनिवर्सिटी मे स्नातक पार्ट वन में दाखिले के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट मे 93 फीसदी तक गया जूलॉजी का कटऑफ, मैथ में 45 पर भी दाखिला

अधिक आवेदन वाले विषयों के छात्रों को करना होगा इंतजार

आधा दर्जन से अधिक ऐसे विषय हैं, जहां आवेदकों की संख्या अधिक थी. उसका कटऑफ काफी अधिक हो गया है. ऐसे में जिन छात्रों को कम अंक मिले थे और वे तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए इंतजार कर रहे थे. उन्हें एक बार फिर निराशा हाथ लगी है. विवि के यूएमआइएस कोआर्डिनेटर प्रो ललन झा ने बताया कि तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद रिक्त सीटों पर विचार किया जायेगा. उन्होंने छात्रों से अपील की है कि धैर्य बनाये रखें काफी सीटें रिक्त है. इसलिए आसपास के जिस कॉलेज में सीटे खाली रहेगी. वहां उनका नामांकन कराया जायेगा.

UG 3rd Admission Merit List : स्नातक पार्ट वन की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी , यहाँ से करें डाउनलोड

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य