बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : स्नातक पार्ट 1 के छात्रों को रजिस्ट्रेशन में नहीं होगी देरी, यूनिवर्सिटी ने किया ये बड़ा बदलाव, जाने विस्तृत जानकारी 

On: June 13, 2022 8:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG Registration : स्नातक में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन में अब लंबा वक्त नहीं लगेगा। 15 दिनों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नामांकन के साथ रजिस्ट्रेशन होने से यह पता भी चल जाएगा कि कितने की परीक्षा लेनी है।

नियमों में बदलाव करते हुए इसका जिम्मा कॉलेजों को देने का निर्णय लिया

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने पूर्व के नियमों में बदलाव करते हुए इसका जिम्मा कॉलेजों को देने का निर्णय लिया है। नामांकन के बाद कॉलेज ही छात्रों से माइग्रेशन, अंक पत्र, प्रमाण पत्र आदि लेकर इसकी जांच करेगा। वेरीफाई होने के बाद कॉलेज डेटा का रिकार्ड एक्सेल में विश्वविद्यालय में मंगाया जाएगा।

BRABU UG /PG Admission 2022 : स्नातक के साथ पीजी में नामांकन के लिए भी बढ़ेगी सीटों की संख्या, यहाँ जाने सबकुछ

हर साल डेढ़ लाख छात्रों का होता है रजिस्ट्रेशन, वेरीफाई करने में लगते हैं महीनों

दरअसल, नामांकन के बाद सभी कॉलेजों से कागजात मंगाने के बाद यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जाती रही। इसमें 6 से 7 माह लग जा रहे थे। यूनिवर्सिटी के लिए यह संख्या सवा लाख से डेढ़ लाख होने के कारण सभी के वैरीफिकेशन में देरी होने से परीक्षा की पूर्व तैयारी नहीं हो पाती थी।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कहा

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि एक कॉलेज में एक हजार से डेढ़ हजार छात्र अधिकतम होते हैं। मेरिट लिस्ट निकलने के बाद नामांकन के समय वहीं अंक पत्र जमा करने होते हैं। ऐसे में कॉलेज आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकेगा। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की जवाबदेही कॉलेज की होगी। किसी तरह की शिकायत मिलने पर कॉलेज से ही कागजात मांगे जाएंगे।

अवैध तरीके से दाखिले पर छात्रों की परीक्षा फंसती थी

नामांकन के बाद अवैध तरीके से दाखिला होने पर ऐसे छात्रों की परीक्षा फंसती थी। परीक्षा से पहले तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी रहने से ऐसे छात्र भी दावा ठोंकने लगते थे। नामांकन के साथ रजिस्ट्रेशन हो जाने पर इस पर रोक लगेगी।

बिहार यूनिवर्सिटी परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करें

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU PG 1st Semester Admit Card : पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहाँ जानिए कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य