बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : स्नातक पार्ट- 3 के 10 हजार कॉपियों में अंक लिखने में हुई बड़ी गड़बड़ी, यहाँ जाने कब तक जारी होगा रिजल्ट

On: April 15, 2022 9:44 PM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

BRABU PART 3 RESULT : बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से स्नातक सत्र 2018-21 के पार्ट- 3 की परीक्षा का रिजल्ट अब तक जारी नहीं किया गया है। इस कारण बीएड में नामांकन को आवेदन से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी वंचित हो सकते हैं।

25 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है

पांच जिलों में 29 केंद्रों पर पिछले वर्ष 20 दिसंबर से शुरू होकर जनवरी के द्वितीय सप्ताह तक चली इस परीक्षा में करीब 55 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जीरो सत्र से बचने के लिए विवि ने आनन-फानन में परीक्षा तो करा ली, लेकिन परिणाम का अबतक पता नहीं है। इधर, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से बीएड सत्र 2022-24 में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। 25 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है।है।

10 हजार कॉपियों में अंक लिखने में हुई गड़बड़ी:

BRABU के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक पार्ट- थ्री
के करीब 10 हजार कॉपियों में अंक लिखने में गड़बड़ी हुई ऐसे में इसी महीने यानि April, 2022 के अंतिम सप्ताह में अगले सत्र में B.Ed. सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया शुरू हो रही है। उन्होंने बताया की इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं। कारण यह है कि ऑनलाइन अप्लाई के समय स्नातक पार्ट- थ्री का अंकपत्र अपलोड करना पड़ता है।

परीक्षा नियंत्रक ने कहा :

यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि कोशिश हो रही है कि शीघ्र परिणाम को सुधारा जाए, लेकिन इसमें समय लगेगा। उन्होंने बताया की दोबारा इस प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही जारी किया जाएगा।

BRABU PART 3 RESULT अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जाएगा

अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता हैं, इसको ले कर जोर शोर से तैयारी चल रही है। B.Ed. सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया 25 April से शुरू हो रही है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now