बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : स्नातक पार्ट 1 की परीक्षा के एडमिट कार्ड में भारी गड़बड़ी, बदल गए हजारों छात्रों के सब्सिडियरी सबजेक्ट, यहां जाने प्रतिकुलपति ने क्या कुछ कहा

On: October 21, 2022 6:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC Part 1 Exam 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी में पार्ट-1 परीक्षा में हजारों छात्रों के एडमिट कार्ड में गड़बड़ी सामने आई है। इसपर छात्रों के सब्सिडियरी के विषय बदल दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने के बाद भी इसमें सुधार नहीं किया गया है।

छात्रों का कहना है कि हम जब आवेदन लेकर कॉलेज पहुंचे तो हमें विवि के परीक्षा विभाग जाने को कहा गया। तीन नवंबर से पार्ट-1 की सब्सिडियरी विषयों की परीक्षा शुरू होगी। BRABU TDC Part 1 Exam 2022 जीवछ कॉलेज मोतीपुर के छात्र ने बताया कि उसके एडमिट कार्ड पर सब्सिडियरी का विषय गलत अंकित है।

मूल विषय की परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड में सुधार

जब वह उसे ठीक कराने के लिए कॉलेज पहुंचे तो उसे लौटा दिया गया है। एमजेके कॉलेज बेतिया के भी एक छात्र ने बताया कि उसके एडमिट कार्ड पर गलत विषय चढ़ा हुआ है। BRABU TDC Part 1 Exam 2022

कॉलेज ने आवेदन नहीं लिया अब यूनिवर्सिटी जाकर ठीक कराना पड़ेगा। छात्रों ने बताया कि मूल विषय की परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड में सुधार के लिए कोशिश शुरू करेंगे।

हर परीक्षा में सामने आ रही है गड़बड़ी :

यूनिवर्सिटी की हर परीक्षा में गड़बड़ी सामने आ रही है। सत्र 2019-22 और 2020-23 के पार्ट-1 की परीक्षा के एडमिट कार्ड में भी गड़बड़ी सामने आई थी।

सत्र 2020-23 की परीक्षा के एडमिट कार्ड पर सब्सिडियरी के विषय गलत चढ़े हुए थे। सत्र 2019-22 में छात्रों के एडमिट कार्ड पर मूल विषय ही बदल गए थे, जिसके बाद परीक्षा की तारीख बदलनी पड़ी थी। यूनिवर्सिटी ने पहले उत्तर प्रदेश की एजेंसी को एडमिट कार्ड छापने का काम सौंपा था, लेकिन अब खुद यह काम कर रही है।

BRABU : स्नातक और PG में खाली सीटों पर होगा स्पॉट नामांकन, सूचना जारी, यहां जाने पूरी प्रक्रिया

छात्र परेशान, कैसे देंगे परीक्षा :

जिन छात्रों के एडमिट कार्ड में गड़बड़ी है, उनका कहना कि तीन नवंबर से परीक्षा है और 24 अक्टूबर से एक नवंबर तक विवि बंद है। इस दौरान कोई काम नहीं होगा तो हम परीक्षा कैसे देंगे। छात्रों ने बताया कि विषय के साथ सब्सिडियरी का कॉम्बिनेशन गलत कर दिया गया है। BRABU TDC Part 1 Exam 2022

यानी इतिहास के साथ हिंदी होना चाहिए तो साइकोलॉजी कर दिया गया है। हमारे पास एडमिट कार्ड सुधार के लिए समय नहीं है। कहीं ऐसा न हो कि हमारा रिजल्ट पेंडिंग हो जाए।

कॉलेजों ने की है लापरवाही : प्रोवीसी

बीआरए बिहार विवि के प्रोवीसी प्रो. रवींद्र कुमार ने कहा कि परीक्षा विभाग से एडमिट कार्ड का लिंक कॉलेजों को भेजा गया था, उन्हें एडमिट कार्ड पर सही विषय चढ़ाकर भेजना था। कॉलेज के साथ कुछ छात्रों ने भी गलती की है।

एडमिट कार्ड लेते समय भी चेक नहीं किया गया। छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं, उन्हें कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। कहा कि ऐसे छात्रों की संख्या कम है।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य