बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU TDC Part 1 Exam 2022 : अगले महीने होगी स्नातक पार्ट-1 की परीक्षा, प्रोविजनल परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू, यहां जाने कब से भरा जाएगा फॉर्म

On: September 11, 2022 8:24 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC Part 1 Exam 2022 : स्नातक सत्र 2021-24 के एक लाख 35 हजार छात्रों का प्रोविजनल फॉर्म कॉलेजों को यूनिवर्सिटी प्रशासन भेजेगा। अक्टूबर में होगी पार्ट वन की परीक्षा, तैयारी में जुटा यूनिवर्सिटी।

फॉर्म भरने के बाद एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसे लेकर प्रोविजनल में ही सुधार का मौका छात्रों को मिलेगा। कॉलेजों में प्रोविजनल परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अक्टूबर में होगी पार्ट वन की परीक्षा, तैयारी में जुटा बीआरएबीयू

स्नातक सत्र 2021-24 के पार्ट वन की परीक्षा के लिए विवि प्रशासन तैयारी में जुटा है। परीक्षा नियंत्रक डा. संजय कुमार ने बताया कि प्रोविजनल में नाम, पता समेत अन्य त्रुटियों में सुधार कर कॉलेज में छात्र जमा करेंगे।

अगले सप्ताह से स्नातक पार्ट वन का परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा

अगले सप्ताह से स्नातक पार्ट वन का परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि सभी कॉलेज को यह प्रोविजनल फॉर्म भेजा जा रहा है जिसमें छात्रों का पूरा डाटा पहले से भरा हुआ है।

BRABU UG PG Admission 2022 : स्नातक और पीजी में नामांकन के लिए EDIT का आज अंतिम मौका, यहां जाने कब जारी होगी 2nd मेरिट लिस्ट

भरे हुए प्रोविजनल फॉर्म को कॉलेज प्रशासन छात्रों को उपलब्ध कराएंगे छात्र इसे पूरी तरह जांच लेंगे और देख लेंगे कि इसमें कोई गड़बड़ी तो नहीं है।

नाम, रोल नबर समेत अन्य चीजों को छात्र सही से देख लेंगे। अगर कोई गड़बड़ी है तो उसमें कलम से सुधार कर अपना हस्ताक्षर करेंगे और परीक्षा फी बैंक में जमा करने के बाद प्रोविजनल फॉर्म कॉलेज को वापस करेंगे। कॉलेज यूनिवर्सिटी को वापस भेजेगा और इसी फॉर्म के आधार पर छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

1500 से अधिक छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग

सभी डाटा ऑनलाइन होगा और छात्र बाद में किसी भी तरह की शिकायत नहीं करेंगे। अभी स्नातक पार्ट वन सत्र 2020-23 का रिजल्ट आया है।

इसमें 1500 से अधिक छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग है। यूनिवर्सिटी अधिकारियों के अनुसार सुधार के बाद ही स्नातक सत्र 20-23 के पार्ट टू की परीक्षा होगी।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now