बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU PART 3 RESULT : स्नातक पार्ट थर्ड परीक्षा का रिजल्ट मार्च के पहले हफ्ते मे एक से दो दिनों में मूल्यांकन शुरू

On: February 11, 2022 9:22 PM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

BRABU PART 3 RESULT : बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक पार्ट थर्ड परीक्षा 2021 का रिजल्ट मार्च के पहले हफ्ते तक जारी कर दिया जायेगा यह परीक्षा जनवरी में खत्म हुई थी. एक दो दिना में मूल्यांकन शुरू हो जायेगा यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षक की नियुक्ति की जा रही है. मूल्यांकन के लिए यूनिवर्सिटी मुख्यालय पर ही केंद्र बनाया जा रहा है.

जनवरी में खत्म हुई थी परीक्षा, एक-दो दिन में शुरू होगा मूल्यांकन

इसके साथ ही फरवरी के अंतिम हफ्ते में स्नातक और पीजी की परीक्षा शुरू करने की भी तैयारी है. 24 फरवरी को बिहार बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा खत्म हो रही है विवि की ओर से इसके बाद परीक्षा के लिए शेड्यूल बनाया जा रहा है. विविका सत्र अनियमित होने के कारण कई परीक्षा और रिजल्ट पेंडिंग है.

फरवरी के अंत तक शुरू होगी पीजी और स्नातक की पेंडिंग परीक्षा

अभी कॉलेजों में बिहार बोर्ड की परीक्षा चल रही है, इसलिए विवि की परीक्षाएं बाधित हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने कहा कि इस माह तक मूल्यांकन पूरा कराकर अगले माह रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.

स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट वन की परीक्षा होनी है

इसके साथ ही परीक्षा को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गयी है, उन्होंने कहा कि सबसे पहले पौजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा ली जायेगी. इसके बाद स्नातक पार्ट टू और फिर वन की परीक्षा होगी. स्नातक सत्र 2020-23 के पार्ट वन की परीक्षा होनी है. हालांकि अभी तक इसका फॉर्म भी नहीं भरा जा सका है. परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा खत्म होने के साथ ही विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू कर दी जायेंगी।

पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा फरवरी माह के अंत से शुरू होगी, परीक्षा विभाग इसका शिड्यूल बना रहा है

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now