बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी में 5000 से अधिक छात्र ‘लापता’, DSW और कर्मचारियों ने किया यह बड़ा खुलासा, यहाँ जाने पूरी ख़बर

On: June 21, 2022 10:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG Admission 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आवेदन करने के बाद पांच हजार छात्र ‘लापता हो गए हैं। इन छात्रों ने दाखिले लिए आवेदन तो किया पर उसकी फीस नहीं जमा की। छात्रों को दाखिले के आवेदन के बाद 600 रुपये की फीस जमा करनी होती है।

एक लाख 40 हजार छात्रों ने आवेदन किया

स्नातक में दाखिले के लिए अब तक एक लाख 40 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। इसमें पांच हजार बिना फीस वाले छात्र हैं। जब तक ये छात्र फीस जमा नहीं कर देते उनका आवेदन मान्य नहीं होगा। डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ छात्रों के पैसे जमा नहीं हुए हैं।

यूनिवर्सिटी में स्नातक में दाखिले क लिए 30 जून तक आवेदन

पैसे जमा होने के बाद ही आवेदन को सही माना जाएगा। बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक में दाखिले क लिए 30 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। छात्रों के पैसे जमा नहीं होने के बाद विवि प्रशासन ऐसे छात्रों को ट्रैक भी कर रहा है। इन छात्रों की विषयवार सूची बनाई जा रही है।

BRABU UG Admission 2022 : स्नातक पार्ट-1 मे आवेदन करें की तिथि बढ़ीं, छात्र अब 30 जून तक कर सकेंगे दाखिले के लिए आवेदन, यहाँ से जल्द करें आवेदन

सोमवार को भी इंटरनेट सेवा बंद होने से आवेदन नहीं हो सके

उधर, इंटरनेट बंद होने से बिहार विवि में छात्रों के आवेदन रुक गए हैं। सोमवार को भी इंटरनेट सेवा बंद होने से आवेदन नहीं हो सके। यूनिवर्सिटी से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि इतिहास से लेकर दर्शनशास्त्र सहित अन्य विषयों में छात्रों के आवेदन की राशि बकाया है।

दूसरे विश्वविद्यालय में दाखिला पाना चाहते हैं

कर्मियों के अनुसार, कुछ ऐसे भी छात्र हैं जिन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी में आवेदन किया है, लेकिन अब वे दूसरे विश्वविद्यालय में दाखिला पाना चाहते हैं। इस वक्त केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जिन छात्रों ने आवेदन के बाद पैसे जमा नहीं किए हैं हो सकता है उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले लिए आवेदन कर दिया हो।

Bihar University में रिजल्ट, एडमिशन, परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU Vocational Course Admission: वोकेशनल कोर्स सत्र 2022-25 में नामांकन के लिए हो सकता है प्रवेश परीक्षा, इन 5 कॉलेजों में बढ़ी सीटें

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now